Challan of BJP MP Manoj Tiwari : बुलेटराजा बने भाजपा सांसद का कटा 41 हजार का चालान

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तिरंगा बाइक रैली में उड़ाई थीं ट्रैफिक नियमों की धज्जियां

दिल्ली:-  राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रैली के दौरान ट्रैफिक कानून की धज्जियां उड़ाना बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को खासा महंगा पड़ गया। बुधवार को लाल किले से संसद भवन तक निकली गई तिरंगा बाइक रैली में ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखने पर मनोज तिवारी के ऊपर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 41 हजार का अर्थदंड ठोंका है। इसमें दुपहिया वाहन के उस स्वामी की चालान राशि भी शामिल है, जिसकी जिम्मेदारी चालक की (सांसद मनोज तिवारी) की न बनकर, दुपहिया वाहन स्वामी की बनती थी। 

दरअसल सांसद मनोज तिवारी बुधवार को राजधानी की सड़कों पर दुपहिया वाहन पर सवार होकर समर्थकों के साथ निकल पड़े। उनके साथ समर्थकों का हुजूम था। भीड़ में शामिल अधिकांश लोग दुपहिया वाहनों पर सवार थे। चूंकि साथ में खुद उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। लिहाजा प्रत्यक्ष रुप से अपने जन-प्रतिनिधि (लोकसभा सांसद मनोज तिवारी)को ही ट्रैफिक कानूनों की धज्जियां उड़ाती देखकर, दुपहिया वाहनों पर उनके साथ चल रहे समर्थकों को भी कानून का भय नहीं रहा। लिहाजा भीड़ में शामिल तमाम लोग खुद भी बिना हेलमेट लगाए हुए ही रैली में शामिल होने पहुंच गए। हालांकि तिवारी ने सोशल मीडिया पर जमकर हुई किरकिरी के बाद में  ट्वीट कर माफी मांग ली।

पुलिस हुई एक्टिव तो खुली पोल:

इस बात की जांच में जब ट्रैफिक पुलिस जुटी,तो ये मामला मात्र बिना हेलमेट का नही,बल्कि अन्य खामियां भी पकड़ी गईं।

मनोज तिवारी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के दौरान निकाली गई बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसके अलावा वह बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे थे और उनके पास पॉल्यूशन सार्टिफिकेट भी नहीं था। साथ ही बाइक पर हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट भी नहीं लगी थी।

तिवारी पर 21 तो वाहन मालिक पर 20 हज़ार का जुर्माना:

मनोज तिवारी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा के दौरान निकाली गई बाइक रैली में हेलमेट नहीं पहन रखी थी। इसके अलावा वह बिना लाइसेंस के बाइक चला रहे थे और उनके पास पॉल्यूशन सार्टिफिकेट भी नहीं था। साथ ही बाइक पर हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट भी नहीं लगी थी। इसके अलावा बाइक मालिक पर भी जुर्माना लगाया गया है। कुल मिलाकर दोनों व्यक्तियों पर 41 हजार रुपये का चालान काटा गया है। 

सांसदों ने निकाली थी बाइक रैली:

संस्कृति मंत्रालय की अपील पर बुधवार को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों ने बुधवार को बाइक रैली निकाली थी। जो कि लाल किले से होकर विजय चौक तक निकाली गई गई। केंद्र सरकार इस साल आजादी की  75 वीं वर्षगांठ के मौके पर 13-15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला रही है। इसके तहत सरकार का देश के 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। इसी के लिए जागरूकता फैलाने के मद्देनजर बाइक रैली निकाली गई थी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *