October 11, 2026

गाजियाबाद में जीजा ने मारा साले को चाकू

Screenshot_20241202_233315_Google


गाजियाबाद,


गाजियाबाद के मोदीनगर के थानाक्षेत्र के गांव बुदाना में डीजे पर डांस करने को लेकर हुए विवाद में जीजा ने चाकू मारकर साले को घायल कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।

दिल्ली की कल्याणपुरी कॉलोनी निवासी अजय कुमार मोदीनगर थानाक्षेत्र के गांव बुदाना में मामा के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात डीजे पर डांस करने को लेकर अजय का अपने जीजा से विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि जीजा ने पहले अजय की बेहरमी से पिटाई की और फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। अजय को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने इस संबंध में मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है। इसके अलावा विजयनगर कॉलोनी में विजय नगर कॉलोनी में चढ़त पर डांस करने को लेकर भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव अतरौली निवासी सोनू कुमार का अपने गांव के ही कैलाश व सुभाष से विवाद हो गया। विवाद में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सोनू की जमकर पिटाई कर दी। सोनू ने मोदीनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Author

You may have missed