October 13, 2026

Delhi News : कासा डेकोर ने अरिहंत आर्डेन सोसायटी के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय चैंपियनों को किया सम्मानित

InCollage_20230824_155652920

:- देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है : नीरज जौहरी

दिल्ली : होम डेकोर उत्पादों के अग्रणी ब्रांड कासा डेकोर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरिहंत आर्डेन सोसाइटी (नोएडा) के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय युवा चैंपियन और उभरते खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के प्रति सम्मान प्रर्दशित करने और उन्हें बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों ने पिछले कुछ महीनों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते।

विजेता सूची में कुछ प्रमुख नामों में कुंजल जयसवाल, जिन्होंने फरवरी 2023 में कटरा जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नृत्य चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, अमायरा टैंक, जिन्होंने नोएडा में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता, और मायरा, जिन्होंने फरवरी 2023 में कटरा जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022-23 में स्वर्ण पदक जीता, शामिल हैं। राष्ट्रीय स्तर की डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2022-23 फरवरी 2023 में कटरा जम्मू में आयोजित की गई। इनके अलावा अनाया सिंघल, सुमेधा श्रीवास्तव, अर्पित सक्सैना, हिना शर्मा, सिद्धि अग्रवाल, अंशुमान मिश्रा, इशानी मिश्रा, कबीर सिंह, पुंडीर, धृति अग्रवाल, अर्शवीर सिंह, ऋचा जैन, आरना कौल, प्रनिका शर्मा, आरिया सिंह और चिन्मय श्रीवास्तव विभिन्न श्रेणियों में कुछ अन्य विजेता हैं।

सम्मान समारोह के दौरान कंपनी ने प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रॉफी और उपहार प्रदान किया। कंपनी का लक्ष्य इस सोसायटी में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है। खिलाड़ियों को सम्मानित करने का यह आयोजन अन्य युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए, कासा डेकोर के संस्थापक और सीईओ, नीरज जौहरी ने कहा, “देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के प्रति हमारे मन में बहुत सम्मान है। आर्डेन सोसाइटी में कई उभरते खिलाड़ी हैं जो वैश्विक खेल आयोजनों में देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं और पदक ला सकते हैं। कासा डेकोर बच्चों के कमरे और उनके खेलने की जगहों के लिए उत्पाद बनाने पर विशेष जोर देता है। हमारे डिज़ाइन लक्ष्यों में ऐसे उत्पादों को तैयार करना शामिल है जो न केवल उनकी दिनचर्या में शामिल हैं बल्कि उनमें जिज्ञासा भी जगाते हैं। हमरे उत्पाद एक ऐसे वातावरण को बढ़ावा देते हैं जहां प्रतिभा का विकास हो सके।”

एक उत्साहित खिलाड़ी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, “कासा डेकोर से हमें जो सराहना और सम्मान मिला है वह जीवन भर याद रहेगा और हमें बड़े सपने देखने और बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। मैं वैश्विक आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं और अपने प्यारे देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना चाहता हूं।”

कासा डेकोर अरिहंत आर्डेन सोसायटी का एक ब्रांड पार्टनर है और उसे खेलों के लिए जगह का चुनाव और विकास करने में मदद करता है। कासा डेकोर और अरिहंत आर्डेन के बीच सहयोग आज की प्रगतिशील दुनिया में खेलों के लिए अनुकूल वातावरण के महत्व को रेखांकित करता है।

Author

You may have missed