October 13, 2026

Chandrayaan 3 : भारत के चन्द्रविजय पर योगी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

IMG-20230823-WA0000



लखनऊ :- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चन्द्रयान-3 की सफलतम लैण्डिंग के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर चन्द्रयान-3 की सफल लैण्डिंग का सजीव प्रसारण देखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह नये भारत के सामर्थ्य और शक्ति का जोरदार प्रदर्शन है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़नरी नेतृत्व और मार्गदर्शन में ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के पवित्र भाव के साथ इसरो के वैज्ञानिकों ने वह कर दिखाया, जो अब तक किसी ने नहीं किया। इसरो के वैज्ञानिकों ने चन्द्रमा के दक्षिणी धु्रव में चन्द्रयान-3 की सफल लैण्डिंग का कार्य सम्भव किया, जो अब तक दुनिया के लिए असम्भव था।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चन्द्रयान-3 मिशन से वैज्ञानिकों को ब्रह्माण्ड के रहस्यों को सुलझाने और अनुसंधान में काफी मदद मिलेगी। यह सफलता आत्मनिर्भर भारत की ताकत को प्रदर्शित करती है। भारत, अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed