October 10, 2026

बोर्ड परीक्षा के नतीजों से पहले सीबीएसई ने लॉन्च किया पोर्टल

0
IMG_20220703_215251

विद्यार्थियों को मिलेगी बहुत सहूलियत

नई दिल्ली:- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी करने से पहले ‘परीक्षा संगम’ नाम के एक पोर्टल की शुरुआत की है। ये पोर्टल परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों के लिए एक वन स्टॉप पोर्टल है,जिससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी।

तीन भागों में है पोर्टल:
जानकारी के मुताबिक यह पोर्टल मुख्य तीन भागों में बांटा गया है।
1:- स्कूल (गंगा)
2:- क्षेत्रीय कार्यालय (यमुना)
3:- और प्रधान कार्यालय (सरस्वती)।

ये मिलेंगी जानकारियां:
1:- क्षेत्रीय कार्यालयों के अनुभाग में छात्रों को कमांड।
2:- नियंत्रण और डेटा प्रबंधन सहित अन्य जानकारी मिलेगी।
3:- पुनर्मूल्यांकन
4:- उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए अनुरोध।
5:- स्कूल सेक्शन में छात्रों को परीक्षा से जुड़ी सामग्री जैसे परिपत्र, पाठ्यक्रम, सैंपल पेपर्स आदि मिलेंगे।
6:- 9वीं और 11वीं क्लास की पंजीकरण प्रक्रिया।

ये है लिंक:
parikshasangam.cbse.gov.in के माध्यम से पोर्टल पर जा सकते हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed