शादी का झांसा देकर 50 से अधिक महिलाओं को लगाया चूना, अब हुआ गिरफ्तार


नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली में बीमा एजेंट वैवाहिक वेबसाइटों के लिए शादी की बात कर महिलाओं को लाखों का चूना लगाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में एक बीमा एजेंट को गिरफ्तार किया है , जो अब तक 50 महिलाओं को ठग चुका है।
दरअसल, एक महिला ने वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए ठगी के एक मामले को लेकर दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी। महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुसिल ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड के माध्यम से रंजीत रंजन ठाकुर नामक व्यक्ति का पता लगाया। साथ ही उसे सागरपुर से गिरफ्तार भी कर लिया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक 42 वर्षीय बीमा एजेंट वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए खुद को एक डॉक्टर के रूप में प्रस्तुत कर महिलाओं से शादी करने का वादा करता था। ऐसा कर वह अभी तक 50 से अधिक महिलाओं को शादी करने का भरोसा देकर धोखा दे चुका है।