दिल्ली के बुराड़ी इलाके में घुसा तेंदुआ, कई लोगों पर किया हमला


नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के जगतपुर गांव में तेंदुए के घुसने की सूचना है। तेंदुए ने गांव के कई लोगों पर हमला भी किया है। तेंदुए के हमले में चार से पांच लोगों के घायल होने की भी चर्चा है। तेंदुए का अचानक गांव में आने से दहशत का माहौल है।
सूचना पर दिल्ली पुलिस गांव में तैनात है और वन विभाग की टीम को भी बुला लिया गया है।
सूचना के मुताबिक तेंदुआ एक घर के अंदर बंद है। लोग उसे जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।