छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को दिया अ‌र्घ्य

छठी मईया के गीतों से वातावरण हुआ भक्तिमय, रंगीन रोशनी से सजाए गए छठ घाट

दक्षिणी दिल्ली।

 सूर्य उपासना के महापर्व छठ अनुष्ठान के तीसरे दिन रविवार को सायं काल छठ घाट पर जलाशयों में छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर की पूजा आराधना की। श्रद्धालुओं ने संध्या के समय छठ मैया, भगवान भास्कर को पहला अ‌र्घ्य अर्पित किया। दोपहर बाद से ही माथे पर दौरा लेकर श्रद्धालु भक्तों व छठ व्रतियों का घाटों पर आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान हर चौक चौराहे पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद थे। जिला प्रशासन व छठ पूजा समितियों द्वारा महापर्व को लेकर तैयारी की गई है। छठ घाटों को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। वहीं, छठ घाट किनारे महिलाओं के लिए चेंजिग रूम बनाए गए हैं, इसके साथ ही घाट पर पहुंचने के लिए रास्ता भी बनाया गया है। छठी मईया के गीतों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन रविवार को संध्या भगवान भाष्कर को अ‌र्घ्य अर्पण किया गया। राजधानी में बड़ी तादाद में 

भक्तों की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी। जहां ढोल, नगाड़े एवं मंगल गीतों के बीच अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण कर लोगों ने अपने तथा अपने स्वजनों की सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। साथ ही क्षेत्रीय लोगों द्वारा साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है। अर्पन विहार जैतपुर विस्तार में छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य दिया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]