October 10, 2026

दिल्ली में कॉंग्रेस ने चल दिया ‘लवली’ वाला दांव

IMG_20230831_182940

नई दिल्ली।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिल्ली में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस पार्टी ने राजधानी में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को बनाया है। अभी तक यह जिम्मेदारी अनिल चौधरी के पास थी। कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के. वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी करते हुए इस बात की घोषणा की है और तत्काल प्रभाव से अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली को बना दिया गया है।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली इससे पहले दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा, अर्बन डेवलपमेंट, रेवेन्यू जैसे अहम पद संभाल चुके हैं। अरविंदर सिंह लवली 29 साल की उम्र में पहली बार गांधीनगर से चुनाव जीतने के बाद चार बार विधायक रह चुके हैं। इससे पहले साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले अरविंदर सिंह दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वहीं साल 2015 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अजय माकन को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा, जिसके चलते 2015 में उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया था। अपनी अनदेखी से नाराज होकर लवली बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि बीजेपी में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिलने की वजह से लवली ने साल भर में ही कांग्रेस में ‘घर वापसी’ कर ली। लेकिन अब एक बार फिर से अरविंदर सिंह लवली को कांग्रेस ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

Author

You may have missed