अच्छी खबर : कावड़ यात्रियों के लिए जिला गौतम बुध नगर में बनाया गया कंट्रोल रूम

:- कावड़ यात्रियों की समस्या समाधान और सुविधाओं के लिए जिले में बनाया गया कंट्रोल रूम

:- जनपद में जलाभिषेक तक 24 घंटे क्रियाशील रहेगा कंट्रोल रूम।

नोएडा :- जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि श्रावण शिवरात्रि के पर्व 26.07.2022 एवं कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए कावड़ यात्रियों की सुविधा एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कावड़ यात्रा या जलाभिषेक के दौरान किसी भी कावड़ यात्री को असुविधा का सामना ना करना पड़े। जिसके लिए उन्होंने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

हेल्पलाइन नंबर 01202560044 है।


उन्होंने बताया कि उक्त कंट्रोल रूम दिनांक 24.07.2022 से दिनांक 26.07.2022 ( जलाभिषेक समाप्त होने) तक 24X7 क्रियाशील रहेगा। जनपद गौतमबुद्धनगर के कावड़ यात्री एवं जनपद गौतमबुद्धनगर से होकर किसी अन्य गंतव्य स्थल तक जाने वाले कावड़ यात्री किसी भी समस्या के समाधान एवं जानकारी के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *