पढ़िए। आज 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग 

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य

दिनांक -19 जुलाई  2022

दिन – मंगलवार 

विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)

शक संवत -1944 तो

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ऋतु

मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि – षष्ठी प्रातः 07.49 तक तत्पश्चात सप्तमी 

नक्षत्र – उत्तरभाद्रपद 12:12 तक तत्पश्चात रेवती 

योग – अतिगण्ड 13:44 तक तत्पश्चात सुकर्मा 

करण- वणिज 07:49 तक भद्रा -19:36 तक तत्पश्चात बव

अयन :सूर्य दक्षिणायन 

राहुकाल – 15 :53 से 17:36 तक

राहु काल वास पश्चिम में

सूर्योदय – 05:35

सूर्यास्त – 19:19

चन्द्रोदय – 23:29

चन्द्रास्त -11:19

दिशाशूल – उत्तर  मे

वास्तु –

घर के दरवाज़े जहां तक हो अंदर की ओर ही खुलने चाहिए. बाहर की ओर खुलने वाले दरवाजे कार्य में बाधा व धीरे-धीरे धनहानि कराते है।

आज का राशिफल:

मेष ,(Aries)

आज इस राशि के लोगों पर बॉस व उच्चाधिकारी अधिक भरोसा करेंगे, अति आत्मविश्वास से आपको बचना चाहिए और अच्छा काम करते हुए भरोसा बनाए रखना चाहिए. डेकोरेशन का सामान बेचने वाले आज अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे, अन्य कारोबारियों का काम भी सामान्य गति से आगे बढ़ेगा. युवाओं को मानसिक रूप से बहुत एक्टिव रहना होगा, इसके साथ ही शारीरिक फिटनेस का भी ध्यान रखें. अपनों के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखें, हर बात पर शक करना ठीक नहीं होता है, इसका असर रिश्तों पर पड़ता है. अस्थमा रोगियों को अलर्ट रहना होगा, मौसम के बदलाव का उन पर सबसे पहले असर हो सकता है. बुद्धि विवेक का सहारा लेकर काम करें, आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी, काम शुरु करने के पहले ठीक से समझ लें।

वृष (Taurus):

आज इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के चलते पुरस्कार मिल सकता है, ऑफिशियल कार्य बन जाएंगे, तैयारी रखें. पार्टनर के साथ पैसे के मामलों में पारदर्शिता रखनी चाहिए, पुराने किए गए निवेशों पर पैनी निगाह रखनी होगी. लेखन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए समय उपयुक्त हैं, उनकी रचनात्मकता को नया आयाम मिल सकता है. घर की छोटी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, उसके स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका दिख रही है. सेहत ठीक रखनी है तो दवाइयों का सेवन करने वाले उसे खाना न भूलें, दवाओं को समय से खाएं तभी पूरा लाभ मिलेगा. अधूरे कार्यों को पूरा करने में कुछ समस्यायें सामने आएगी, लेकिन आप मेहनत से इसे पूरा कर लेंगे। 

मिथुन (Gemini)

आज के दिन मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव वाला हो सकता है। आज आपका अपने भाइयों के साथ विवाद हो सकता है। आज आपके शत्रु का प्रभाव थोड़ा ज्यादा रह सकता है। इसलिए आज आप जो भी काम करें उसे करते समय अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें। आज आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें।

कर्क (Cancer) 

आज के दिन कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है। पुराने किसी महान सत्तारूढ़ पुरुष की मदद से आपको मंत्री पद की प्राप्ति भी हो सकती है। चार पांच महीने पहले खोई हुई कोई मूल्यवान वस्तु तुरंत ही मिल सकती है। शाम से लेकर रात तक आप राजनीतिक कार्यों में बिजी रहेंगे।

सिंह (Leo)

 आज के दिन सिंह राशि के जातकों के लिए आज अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। कारोबार में आपको आज अपना आशा से बढ़कर लाभ और प्रगति मिलेगी। साथ ही आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। आपको सलाह है कि आज मीन राशि के व्यक्ति से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। अपनी प्रगति का रहस्य उसे न बताएं।

कन्या (Virgo)

आज  कन्या राशि के लोगों के लिए जो असमंजस बना हुआ है आज उसका अंत होगा और मायूसी भी समाप्त हो जाएगी। जिस वजह से आप सभी कार्य अभी तक नहीं बन रहे थे आज वह रुकावट हट जाएगी। जो लोग कला और लेखन को कार्य सेे जुड़े हैं उनकी मेहनत आज रंग लाएगी। शाम के समय मौज मस्ती के साथ बीतेगा।

तुला (Libra )

आज तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अक्सर ऐसे काम करते हैं जो दूसरों के लिए जोखिम भरे होते हैं। ऐसा होना आम बात है। लेकिन आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में आ रहे रिस्क को कैसे कम किया जा सकता है इस बारे में अच्छे से सोच विचार कर लें अगर किसी संकट में फंस जाते हैं तो क्या करें तो इस बारे में अच्छे से सोच विचार कर लें।

वृश्चिक (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी अस्त व्यस्त रह सकता है। आज कई प्रकार के विवाद और झंझट आपके सामने आ सकते हैं। ऐसी स्थिति में सूझबूझ के काम लें और लिलाद में न पड़कर उससे बाहर ही रहने की कोशिश करें। शाम के समय आप अपने कार्य कौशल से अपनी मुसीबतों को कम करने में कामयाब हो जाएंगे। रात का समय किसी सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में व्यतीत होगा।

धनु (Sagittarius )

आज धनु राशि के लोग जिस प्रकार प्रतियोगिता या परीक्षा को उत्तीर्ण कर लेना चाहते हैं उसका निदान आज कर सकते हैं। क्योंकि, जिस तरीके से आप अपनी रणनीति को लागू कर रहे हैं उससे लगता है कि प्रयासों का लाभकारी परिणाम सामने आएगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे धीरे सुधार होगा।

मकर (Capricorn)

आज मकर राशि के लोगों का मन  सकारात्मक पूर्ण रहेगा। आज आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में दिनभर भागदौड़ कर सकते हैं। आज आपकी परिस्थिति में सुधार होगा जिससे चलते आपके काम एक एक करके बनने लगेंगे। साथ ही व्यर्थ की उलझन और तनाव भी समाप्त होने लगेगा।

कुंभ  (aquarious)

आज कुंभ राशि के लोगों पर आज बहुत सारे काम का बोझ रहेगा। आपके विरोधी इस समय आपके लिए ऐसी रणनीति तैयार कर रहे हैं जिसके चलते आप आज फालतू कामों में उलझे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी पोजीशन स्पष्ट करनी है। इसके लिए आपको पहले से अधिक मेहनत करनी की जरूरत है।

मीन (Pisces)

आज मीन राशि के लोग अपने परिवार और रोजगार को ठीक तरह से संभालने की कोशिश करें। व्यवसाय के विस्तार के लिए आज पर्याप्त अवसर और अनुकूल समय है। इस वक्त आप आर्थिक तौर पर काफी मजबूत होगी। आपको आज शाम के समय कही से अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक मूलांक 1होगा।1मूलांक  वाले व्यक्ति का गुण है जैसे महत्वाकांक्षी होना, कभी हार ना मानना और संघर्ष से पीछे ना हटना, विफलता से ना घबराना और ना ही उसे छुपाने की कोशिश करना, चुनौतियों का सामना करना, राजनीति, भाषा पर अच्छी पकड़ होना एवं भीड़ को संबोधित करने एवं संभालने की क्षमता, नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन, प्रशासन, नए विचारों का सृजन एवं प्रतिपादन करने की क्षमता।

शुभ दिनांक : 1.10,19,28

शुभ अंक : 1,10,19,28,37,46

शुभ माह  : 2,6,8,10,

शुभ वर्ष 2026,2044,2053

ईष्टदेव : सूर्य उपासना मां गायत्री  भगवान महादेव

शुभ रंग : केसरिया,लाल, क्रीम 

कैसा रहेगा यह वर्ष

 स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *