Noida : सिलाई ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑन लाईन वेब साईट पर कर सकते है आवेदन

:- जनपद में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की कुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जाएगा एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम

नोएडा :- उद्यमिता विकास केन्द्र गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार ने अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के व्यक्तियों का आह्वान करते हुये जानकारी दी है कि प्रदेश में औद्योगिक रोजगार सर्जन के उद्देश्य से उद्योग निदेशालय उ0प्र0 कानपुर के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र गौतमबुद्धनगर में अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के व्यक्तियों की कुशलता (तकनीकि) बढ़ाने के लिए एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाना है। इस योजना के लिए जनपद की स्थानीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुये सिलाई ट्रेड प्रशिक्षण (टेलरिंग) में चार माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।


उन्होंने बताया कि उक्त ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों की आयु 18 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल पास होना अनिवार्य है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक आवेदक ऑन लाईन वेब साईड www.diupmsme.upsdc.gov.in पर अपना आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी/आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदक कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, गौतमबुद्धनगर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क स्थापित कर सकते एवं आवश्यक जानकारी के लिए शशि बिन्दु कुमार मो. 9810745043 से सम्पर्क कर सकते है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *