पढ़िए। आज का 12 राशियों का राशिफल

वैदिक पंचांग


दिनांक -20 जुलाई 2022
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944 तो
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि – सप्तमी प्रातः 07.35 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – रेवती 12:50 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – सुकर्मा 12:43 तक तत्पश्चात धृति
करण- बव 07:35 तक बालव -19:47 तक तत्पश्चात कौलव
अयन :सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 12:13 से 13:55 तक
राहु काल वास दक्षिण पश्चिम में
सूर्योदय – 05:25
सूर्यास्त – 19:01
चन्द्रोदय – 23:46
चन्द्रास्त -12:00
दिशाशूल – उत्तर मे

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


वास्तु – घर में पोंछा लगाते समय फिटकरी को मिलाकर पोंछा लगाने से चल रही परेशानी में कमी होती है ।

आज का राशिफल:

मेष,(Aries)
आज मेष राशि वाले जातकों के लिए आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता का साथ मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।।

वृष (Taurus):

आज इस राशि के जातकों में पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार के विस्तार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

मिथुन (Gemini)
आज के आपके जीवन में कोई बड़ी समस्‍या पैदा हो सकती है। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला और साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्च होगा जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

कर्क (Cancer)
आज के दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा।आज के दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का प्रोत्साहन मिलेगा मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है कोई बड़ी पूंजी निवेश करने से पहले जीवनसाथी की राय लें। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। छात्रों को आज से कड़ी मेहनत करने पर ही फल मिलेगा।

सिंह (Leo)
आज का दिन फलदायी रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आय अच्छी होगी लेकिन धन व्यय की भी अधिकता रहेंगी। वाणी द्वारा आप सब के मन को जीत पाएंगे। व्यापारी कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले सोच विचार करें। आज आप अपने स्वास्थ्य को विशेष ध्यान दे। मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। परिजनों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं।

कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप सक्रिय महसूस करेंगे। आज आप किसी भी काम को वक़्त पर या वक़्त से पहले पूरा कर लेंगे। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए दिन अच्छा है कई नए मौके मिल सकते है। ऑफिस में अधिकारियों के सामने अपनी बात सही तरीके से रख पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेंगी। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

तुला (Libra )
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किंतु घरेलू मोर्चे पर आज मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। ज्यादातर काम समय से पूर्ण हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज दिन सामान्य है। छात्रों को किसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। घरेलू सामानों में खर्चा बढ़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन सुखद रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा जिसके चलते स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक उन्नति होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में दिन बेहतर गुजरेगा किसी बड़ी उलझन से सामना नहीं होगा। तकनीकी कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। दूर स्थान की यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

धनु (Sagittarius )
आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ाव बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा।

मकर (Capricorn)
आज के दिन छोटी मेहनत करने पर बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। बहुत समय से जो लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, उन्हें इच्छित परिणाम मिलेंगे। मनचाही नौकरी मिल सकती है। कार्यालय में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी वर्ग के लिए दिन अच्छा है। व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को अध्यापकों से सहायता प्राप्त होगी।

कुंभ (aquarious)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किंतु खर्चों की अधिकता भी रहेगी। रचनात्मक कार्यों से जुड़ें जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, धन प्राप्ति के योग हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय है। पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक काम की वजह से कहीं आसपास यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन (Pisces)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके अच्छे व्यवहार से कार्यक्षेत्र में लोग खुश हो जाएंगे। समझदारी से व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान सम्मान भी बढ़ेगा। मित्रों से किसी काम को लेकर सहायता मिल सकती है। छात्रों को अच्छे रिज़ल्ट प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक मूलांक 2 होगा।2 मूलांक से प्रभावित जातक भावुक, सहृदय एवं स्वभाव से दयालु होते हैं। मानसिक रुप से ये जातक अत्यंत सबल एवं स्वस्थ्य होते हैं। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का सहज गुण होता है। अपनी बुद्धिमत्ता एवं कार्यकुशलता के बल पर जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन के उत्तरकाल में ये जातक समाज में पूर्ण यश एवं मान प्राप्त करते हैं। गृहस्थ जीवन अनुकूल रहता है।

शुभ दिनांक : 2.11,20,29

शुभ अंक : 2,11,20,29,56,65

शुभ माह : 2,4,8,11,
शुभ वर्ष 2027,2029,2036

ईष्टदेव : भगवान शिव

शुभ रंग : केसरिया,लाल, क्रीम

कैसा रहेगा यह वर्ष
लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *