Kawad Yatra 2022 : कांवड़ यात्रा मे वाहनों के पास के लिए थाने में करना होगा आवेदन
गाजियाबाद :- कांवड़ यात्रा के दौरान आपात व अनिवार्य सेवाओं के वाहन र्निविवाद रूप से संचालित होते रहे। उक्त बात को दृष्गित रखते हुए पुलिस प्रशासन ने हर थाने में ऐसे वाहनों के स्वामियों, चालकों को कांवड़ मार्ग पर चलने के लिये फार्म भरकर पास बनवाने की सुविधा प्रदान की है।
एसएसपी मुनिराज ने बताया

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि अनिवार्य एवं आपात कालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों के पास बनवाने के लिये वाहन स्वामी अथवा चालक को अपने क्षेत्र अथवा निकट के थाने में जाकर फार्म भरना होगा। नियमों के तहत फार्म भरकर, उसी थाने में 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे तक जमा करवाना होगा। इसके बाद कांवड़ यात्रा के लिये बनाये गये नियमों के अनुरूप फार्म भरने वाले व्यक्ति को पास प्रदान कर दिया जायेगा।

