जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

वैदिक पंचांग 

डॉ भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य

दिनांक -4 जुलाई  2022

दिन – सोमवार 

विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)

शक संवत -1944

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ऋतु 

मास -आषाढ़ (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार -ज्येष्ठ)

पक्ष – शुक्ल पक्ष

तिथि – पंचमी 

नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी पूर्ण रात्रि 

योग – सिद्धि  प्रातः 12.22 तक तत्पश्चात व्यतीपात 

राहुकाल – प्रातः 7:12 से 08:57 तक

राहु काल वास उत्तर पश्चिम में

सूर्योदय – 05:28

सूर्यास्त – 19:23

दिशाशूल -पूर्व  में

 वास्तु शास्त्र

गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति को ईशान कोण में रखकर पूजा करनी चाहिए इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है ।

 आज का राशिफल:

मेष (Aries)

आज आप अपने कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी नए कार्य के प्रति आप सकारात्मक होकर के कार्य करेंगे कर्ज लेने की कोशिश करेंगे आप कर ही लेने से बचें।

वृष (Taurus)

आज  आपका आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। धन संबंधी रुके हुए कार्य समय पर पूरे हो पाएंगे। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपसी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन (Gemini)

आज के दिन विद्यार्थी वर्ग की प्रतिभा में निखार आएगा और अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति उत्तरदाई होंगे। जमीन से संबंधित चल रहा विवाद दूर होगा। अपने अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान  देना होगा।

कर्क (Cancer) 

आज के दिन आप किसी नवीन योजना को गति देंगे अपने कार्य को स्वयं ही निपटाने की कोशिश करें किसी पर निर्भर ना रहें। व्यवसाई व्यक्ति अपने व्यवसाय के प्रति सचेत रहें व्यवसाय में धन हानि के योग हैं।

सिंह (Leo)

आज के आज के दिन कुछ नया करने का प्रयास करेंगे परिस्थिति अनुकूल ना होने पर भी आप धैर्य रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं अनावश्यक क्रोध करने से बचें। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने से बड़ों की सलाह व आशीर्वाद लेकर के कार्य करने के लिए निकलें। व्यापार में मनोनुकूल स्थिति बन सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य को लेकर की सचेत रहें स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है।

तुला (Libra)

आज के दिन आपको मेहनत से अधिक प्राप्त होने के योग हैं। आज आप किसी व्यक्ति की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आज आप अपने छोटे कर्मचारियों की गतिविधियों से सावधान रहें उनकी गतिविधियां आप को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज आपको अचानक कुछ व्यक्तियों से संपर्क होने पर लाभ हो सकता है। ऑफिस में ज्यादा जिम्मेदारी लेने से बचें अन्यथा समस्या आ जाएगी। नकारात्मकता हावी रहेगी उस से बचें अन्यथा किसी से अनावश्यक विवाद हो सकता है।

धनु (Sagittarius)

आज आपका पारिवारिक व्यक्तियों के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा आर्थिक मामलों में लिया गया निर्णय सार्थक होगा। आपकी सफलता की वजह से आप से ईर्ष्या करने वाले व्यक्ति आपसे संपर्क बनाएंगे और नुकसान करने की कोशिश करेंगे।

मकर (Capricorn)

आज के दिन आप सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार संबंधित कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे तथा कार्य क्षेत्र को बदलने की सोच रहे हैं। लेकिन आज ठीक हो कि नहीं आपको व्यापार बदलने के लिए। किसी अधिकारी के द्वारा कुछ लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

कुंभ (Aquarius)

आज के दिन कोई पारिवारिक समस्या का निदान हो सकता है विचार विमर्श के द्वारा आपस में समाधान मिल सकता है। आज आपके मन में नकारात्मकता आ सकती है जिससे आप उलझन में रहेंगे। पुरानी आदतों में परिवर्तन करें अन्यथा नुकसान उठा सकते।

मीन (Pisces)

आज आपके परिवार में कोई मेहमान आ सकता है जिससे पुराने संबंधों में मधुरता आएगी। व्यवसायिक व्यवस्था को मधुर बनाने के लिए अपने कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करें विवाहेतर संबंध से बचें आप को नुकसान पहुंचा सकता है।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। 4 को जन्मे व्यक्ति का प्रधान ग्रह राहु है यह व्यक्ति बहुत चतुराई से और कूटनीतिज्ञ पूर्ण होते हैं ऐसे लोग किसी से भी काम निकलवाने में माहिर होते हैं। मूलांक 4 वाले व्यक्ति खुलकर जीने के स्वभाव वाले होते हैं। इनका इनका विचार रहता है जियो और जीने दो यह किसी भी बात से पीछे नहीं हटते यह थोड़ा रियल स्वभाव के होते हैं। इनके जीवन में 25 वर्ष की अवस्था से 32 वर्ष की अवस्था तक परेशानियां आती हैं।

शुभ दिनांक : 10,19

शुभ अंक : 2,4,6,7,8,9

शुभ माह  : 3,7,9,11

ईष्टदेव : मां सरस्वती, मां लक्ष्मी भगवान महादेव 

शुभ रंग : पीला, सफेद, क्रीम 

कैसा रहेगा यह वर्ष:

इस वर्ष आपकी तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे। चार मूलांक वाले व्यक्ति विश्वसनीय  होते हैं। उनकी चिंतन शक्ति कार्य करने की शक्ति प्रायः सबसे अलग होती है आप स्वयं के निर्णय द्वारा कार्य करते हैं।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *