नाबालिक लड़की का आरोप, पिता और चाचा करते थे यौन शोषण

:- माता-पिता शराब के धंधे में थे लिप्त

:- अपने ग्राहकों के सामने भी करते थे पेश

समस्तीपुर :- बिहार के समस्तीपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है यहाँ एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि पिता और चाचा ने ही लड़की के साथ दुष्कर्म किया। बात यहीं नहीं रुकी उसे दूसरे लोगों के सामने और अपने ग्राहकों के सामने भी पेश किया गया। लड़की का आरोप है कि उसके माता-पिता और चाचा शराब के व्यापार में लिप्त है।

वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दंपत्ति को किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़की का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मामला सामने आया और पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। इस वीडियो में उनकी नाबालिग बेटी ने उनपर यौन शोषण करने और अवैध शराब के धंधे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

क्या है पूरा मामला

बिहार में रोसरा के एक पुलिस अधिकारी शहरयार खान के अनुसार, वीडियो का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी शिकायत दर्ज की गई है। लड़की ने वीडियो में कहा है कि वह इस समय अपने नाना-नानी के यहां दरभंगा में है। उसने अपने पिता और एक चाचा पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके माता-पिता शराब के व्यापार में शामिल थे और वे अपने ग्राहकों के सामने उसे पेश करते थे। शहरयार खान ने कहा कि मामले की जांच जारी है। दोषियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *