पढ़िए। आज का पंचांग और 12 राशियों का राशिफल।

वैदिक पंचांग

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य


दिनांक -09 अगस्त 2022
दिन – मंगलवार
विक्रम संवत – 2079 (गुजरात-2078)
शक संवत -1944
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण (गुजरात एवं महाराष्ट्र के अनुसार आषाढ़)
पक्ष – शुक्ल पक्ष
तिथि – द्वादशी-17:45 तक तत्पश्चात त्रयोदशी
नक्षत्र – मूल 12:18 तक तत्पश्चात पूर्वाषाढ़
योग – विष्कुम्भ 23:36 तक तत्पश्चात प्रीति
करण: बव 07:25 तक बालव 17:45 तक तत्पश्चात कौलव
अयन : सूर्य दक्षिणायन
राहुकाल – 15:30 से 17:09 तक
राहु काल में कोई भी नया शुभ कार्य नहीं करना चाहिए
राहु काल वास पश्चिम में
दिशाशूल- उत्तर में
सूर्योदय – 05:35
सूर्यास्त – 18:49


वास्तु –

बाथरूम और टॉयलेट एक साथ है तो यह भी भयंकर वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इसके लिए सबसे पहले आप इसे हमेश स्वच्छ रखें। नीले रंग के मग और बाल्टी ही रखें। एक कटोरे में खड़ा नमक भरकर बाथरूम-टॉयलेट के किसी कौने में रखें। यदि गलती से आपका शौचालय ईशान कोण में बन गया है तो फिर यह बहुत ही धनहानि और अशांति का कारण बन जाता है। प्राथमिक उपचार के तौर पर उसके बाहर शिकार करते हुए शेर का चित्र लगा दें।

आज का राशिफल

मेष ,(Aries)
परिवार में व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कठिनाइयां बढ़ सकती हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष (Taurus)
आज आपका मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय की स्थिति में सुधार हो सकता है।

मिथुन (Gamini)
आज कारोबारी लोगों का कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। परिवार की स्थिति में सुधार हो सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। मित्रों के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)
आज मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। फिर भी आय सन्तोषजनक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। सुखद समाचार मिलेगा।

सिंह(Leo)
आज आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन शान्त रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या (Virgo)
आज पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के लिए विदेश जा सकते हैं। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तुला (Libra )
आज आप क्रोध से बचें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। विवादों से बचकर रहें।

वृश्चिक (Scorpio)
आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार से आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। भाइयों के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius)
आज मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। जीवनसाथी से आपसी मतभेद भी हो सकते हें। बातचीत में सन्तुलन बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता के योग हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

मकर (Capricorn)
आज कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। आत्मसंयत रहें। क्रोध की अधिकता रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ (aquarous)
आज मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन (Pieces)
आज बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी से आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

जन्मदिन विशेष:

दिनांक 09 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा।मूलांक 9 के जातक अनुशासन प्रिय और सिद्धांतवादी होते हैं. यह हरफनमौला और ऊर्जावान होते हैं. इनका स्वभाव काफी उत्साह से भरा होता है. ये दूसरों से हटकर होते हैं और ये हमेशा आगे बढ़ कर काम करते हैं. कभी-कभी इनकी तरक्की में इनका स्वभाव ही बाधा बन जाता है. मूलांक 9 के जातक की आवाज भारी, तीखी और ऊंची होती है. ये किसी भी परिस्थिति का सामना करने की हिम्मत रखते हैं. इनके जीवन में संघर्ष भी होता है. ये लोग कलात्मक और रचनात्मक होते हैं. मूलांक 9 के जातक शरीर से बलिष्ठ होते हैं. आपको हंसी-मजाक पसंद होता है. आप अपने मित्रों में काफी लोकप्रिय होते हैं।

शुभ दिनांक : 9,18,27

शुभ अंक :1,2, 3,5,9

शुभ माह : 3,6,9,11

शुभ वर्ष 2027, 2036, 2045 2054.

ईष्टदेव : गणेशजी, श्री हनुमान जी

शुभ रंग : लाल, नारंगी गुलाबी

कैसा रहेगा यह वर्ष
साल 2022 मूलांक 9 के लोग नौकरी में खुश रहेंगे। आप साथ काम करने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार रखें और उनका साथ बनाकर रखें क्योंकि इस साल सहकर्मी ही का आएंगे। व्यवहार अच्छा नहीं होगा तो वह आप के सबसे बड़े शत्रु बन जाएंगे। आपके प्रयास और आपकी बुद्धि तथा आपका कौशल आपके बहुत काम आएंगे और इस वर्ष आप अपने व्यापार को विस्तार देने में कामयाब होंगे। आपको विदेशी माध्यमों से भी अच्छा काम मिल सकता है।विद्यार्थियों को शुरुआत में कुछ परेशानी होगी लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां संभल जाएंगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह वर्ष मध्यम रहने वाला है। आपके कंधों और जोड़ों में दर्द, पेट के रोग और सिरदर्द की समस्या बार-बार परेशान कर सकती हैं इसलिए इनके लिए आवश्यक उपचार की व्यवस्था रखें। धन के मामले में वर्ष की शुरुआत बेहतरीन रहेगी और आपको अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप यह मान सकते हैं कि धन की आपके आंगन में झमाझम बरखा होगी। यह साल आर्थिक तौर पर आपको मजबूत बनाएगा।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *