2146 किसानों को वापस करनी होगी पीएम किसान सम्मान निधि


गाजियाबाद:- जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले 2146 किसानों को नोटिस जारी कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि वापस करने के लिए कहा गया है। निधि वापस न करने वालों से राजस्व नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
    उप कृषि निदेशक प्रसार राम जतन मिश्र ने बताया कि भारत सरकार ने जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले ऐसे 2146 किसानों की सूची जारी की है, जिन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न फ ाइल किया है। इन किसानों को योजना के तहत 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त हुई है, जबकि नियम के तहत ऐसे किसान जो कि आयकर दाता हैं, वह इस योजना के पात्र नहीं हैं। भारत सरकार से प्राप्त सूची के आधार पर किसानों को नोटिस जारी कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि वापस करने के लिए कहा गया है, इसके साथ ही इन किसानों को भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि नहीं दी जाएगी। भारत सरकार द्वारा जो सूची जारी की गई है, उसमें कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने इनकम टैक्स रिटर्न तो भरा है, लेकिन उन्होंने इनकम टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में ये किसान आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते हैं। उप कृषि निदेशक का कहना है कि ऐसे किसानों से साक्ष्य मांगा गया है, जो किसान आयकर दाता नहीं हैं। उनका नाम सूची से हटाया जाएगा।
विकास खंड आयकर दाता किसान
रजापुर . 475
लोनी . 564
मुरादनगर . 558
भोजपुर . 543
कुल . 2146

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *