पढ़िए आज कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन।

 वैदिक पंचांग  

डॉ. भूपेंद्र मिश्र ज्योतिषाचार्य

 दिनांक – 08 जुलाई 2022

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत – 2079 

शक संवत -1944

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – वर्षा ऋतु

मास -आषाढ़

पक्ष – शुक्ल 

तिथि – नवमी शाम 06:25 तक तत्पश्चात दशमी

नक्षत्र – चित्रा दोपहर 12:14 तक तत्पश्चात स्वाती

योग – शिव सुबह 09:01 तक तत्पश्चात सिध्द

राहुकाल – सुबह 11:04 से दोपहर 12:44 तक

सूर्योदय – 06:04

सूर्यास्त – 19:23

दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

आज का राशिफल:

मेष (Aries) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। उनके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। राज्य से भी कोई विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिले,तो उसमें आपको किसी परिजन के सामने अपनी समस्याओं को रखने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए अत्यधिक तले और बाहर के खान-पान से परहेज रखें। आपको अपने कुछ पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी।

वृष (Taurus)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो यह उनके लिए लाभदायक रहने वाली है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और साथी भी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज कुछ उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा।

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा,जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको अपने सीनियर्स की मदद से आगे बढ़ाना होगा ताकि आप उनका लाभ उठा सके। आपका कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है। परिवार में आपकी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है। परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

कर्क (Cancer) 

आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। ऑफिस में आप अपने विचारों से माहौल को खुशनुमा बनाने में कामयाब रहेंगे,जिससे प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं,उन्हें अपने साथियों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधूरे पड़े कार्यो को निपटाना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए सिर दर्द बनेंगे।

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में आज रुकावट डालने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। धर्म व अध्यात्म के मामले में आपको पढ़ाई लिखाई के लिए भी थोड़ा समय निकालना अच्छा रहेगा। पिताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको किसी परिजन के कहने पर निवेश करने से बेहतर है कि आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके ही निवेश करें,तो बेहतर रहेगा। रात्रि के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

कन्या (Virgo)

आज आपको अपने व्यवहार में संयम व सावधानी बरतनी होगी,लेकिन नौकरी में आपका अपने किसी सीनियर से कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है जो आपकी पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि में बाधा बन सकता है,लेकिन आपको भाग्य पर भरोसा रखना होगा और आप विश्वास से कार्य करें। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है,जो लोग विदेश में रह रहे हैं,उन्हें अपने परिजनों की याद सताएगी। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसके परिणाम आ सकते है।

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं,तो उसमें आपको अपने बिजनेस के साझेदार से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है। कार्य व व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आपके सुलझ सकते हैं,लेकिन आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला आपका सिरदर्द बना रहेगा,क्योंकि वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। दोस्तों के साथ आप किसी नए कारोबार को करने पर भी चर्चा कर सकते हैं। आपको आज अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

वृश्चिक (Scorpio)

आज व्यापार कर रहे लोग यदि कुछ नवीनता ला सकें,तो आगे चलकर वह इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत है,उनके हालत मजबूत होगी,क्योंकि उनके बड़ी मात्रा में धन हाथ लग सकता है। परिवार में आप सुख शांति का आनंद उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको दिनभर लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिसके बाद आप थोड़ा परेशान तो होंगे,लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने सीनियर्स व गुरुजनों का सहयोग मिलता दिख रहा है।

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस कर रहे लोगों के आसपास आज नया मौका होगा,लेकिन उन्हें उसे पहचान कर उस पर अमल करना होगा,तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। आपको किसी जोखिम भरे कार्य मे हाथ डालने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है। माता पिता के आशीर्वाद से यदि आप किसी कार्य को करेंगे,तो उसने आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में चल रही आपसी कलह को आप मिलजुल कर ही समाप्त कर लेंगे,जिसके बाद परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है।

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आपको सुनहरा अवसर मिलेगा,जिसका आप पूरा लाभ उठाएंगे। यदि आपको अपनी संतान के भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़े,तो उसमें जीवनसाथी से सलाह मशवरा अवश्य ले। कार्यक्षेत्र में भी कई प्रकार के काम एक साथ आने से आपकी व्याकाग्रता बढ सकती है,लेकिन फिर भी आप सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है,जिससे आपका खर्च बढ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा,क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया,तो उसमें आपसे कोई बहुत बड़ी गलती हो सकती है,जिसके लिए आपको अधिकारियों से डांट खानी पड़ेगी। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। माताजी से आज आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है। आपको अपने किसी परिजन के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को जोखिम उठाना पड़े,तो दिल खोलकर उठाये,वह उनके लिए लाभदायक रहेगा,इसलिए वह दिल खोलकर जोखिम उठा सकते हैं। आज आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बहुत कुछ पा सकते हैं,जिसकी आपके पास कमी थी,लेकिन आपको कोई प्रिय मित्र अपनी मीठी बातों में फंसाने की कोशिश करेगा,जिनसे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आपको किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें वह आपके लिए शुभ रहेगी। घर परिवार में यदि कोई लड़ाई झगड़े वाली स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको धैर्य और मधुर व्यवहार से ही सुधार करना ठीक रहेगा।

जन्मदिन विशेष:

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44

शुभ वर्ष : 2024, 2042

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता

शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

कैसा रहेगा यह वर्ष

व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *