October 13, 2026

Delhi Corona News: दिल्ली में फिर लगीं पाबंदियां

0
IMG_20220811_134627

सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहनने पर लगेगा 500 रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली:- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर पाबंदियां बढ़ा दी हैं। केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

बता दें कि बुधवार को जारी किए गए दिल्ली में कोरोना के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 2495 कोरोना के नए केस सामने आए थे। सात मरीजों की मौत बताई गई और एक्टिव पेशेंट की संख्या बढ़कर 8506 हो गई। दिल्ली में कोरोना की डेली पॉजिटिविटी दर 15.41 फीसदी दर्ज की गई। वहीं, 24 घंटे में 1466 मरीजों के ठीक होने की बात भी सरकार के हेल्थ बुलेटिन में बताई गई थी। दिल्ली में अगस्त में ही कोरोना से 40 लोगों की मौत हो चुकी है।

इनके लिए है छूट:

सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, इस प्रावधान के तहत निजी चार पहिया वाहनों में एक साथ यात्रा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लागू नहीं होगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed