Delhi Metro kiss video : बिकनी गर्ल के बाद दिल्ली मेट्रो में किस करते कपल का वीडियो वायरल

:- सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं प्रतिक्रिया

:- दिल्ली मेट्रो के अंदर एक दूसरे को किस करते हुए पकड़ा गया कपल

:- बिकनी गर्ल के वीडियो के बाद अब कपल किस का वीडियो वायरल

नई दिल्ली :- पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो में बिकनी गर्ल के वायरल वीडियो का मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है बिकनी गर्ल का वीडियो अभी भी फॉर्वर्ड हो रहा है। यूजर्स अभी तक उसकी ड्रेसिंग सेंस पर ही बहस में उलझे थे कि अब दिल्ली मेट्रो का ही एक ओर नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल एक-दूसरे को किस करता नजर आ रहा है। लेकिन इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स बंट गए हैं। एक गुट कपल का विरोध कर रहा है तो दूसरा गुड कपल को सही बताने में जुटा है। कई लोग बिना इजाजत कपल का वीडियो बनाने को लेकर विरोध जता रहे हैं। इन लोगों का तर्क है कि बिना इजाजत कोई कैसे किसी का वीडियो बना सकता है। और यह किसी की प्राइवेसी के खिलाफ है।

मेट्रो में प्यार दिखाना पड़ा भारी, वीडियो हुआ वायरल

दरअसल कपल का यह वीडियो दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कपल है जो मेट्रो से कहीं जा रहा है। दोनों खंभे के सहारे एक साथ खड़े हैं। तभी अचानक दोनों एक दूसरे को किस करने लगते हैं। दोनों की यह हरकत किसी यात्री ने वीडियो में रिकॉर्ड कर ली और अब बाद में वायरल हो गई। हालांकि मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि दो चार दिन पहले का वीडियो है। लेकिन अब यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं। हर व्यक्ति अपने हिसाब से वीडियो पर रिएक्शन दे रहा है।