Ghaziabad : शक होने पर प्रेमी ने गोली मारकर की प्रेमिका की हत्या

:- प्रेमिका की हत्या करने के बाद खुद भी खाया जहर


गाजियाबाद :- नन्दग्राम थाना क्षेत्र के अंतर्गत घूकना मोड़ गली नंबर सात में रहने वाली 21 वर्षीय युवती दीपमाला यादव पुत्री कर्ण सिंह यादव की हत्या उसके प्रेमी राहुल ने गोली मारकर कर दी। प्रेमिका की हत्या करने के बाद अपनी जान देने के लिये राहुल निवासी बुलंदशहर ने भी जहर खा लिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में दिल्ली के GTB हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही नन्दग्राम थाना पुलिस के अलावा आला अफसर भी घटनास्थल पर पहुंच गये। मौके से पुलिस को पिस्टल, तंमचा व कारतूस मिले। इस संदर्भ में डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि राहुल ने बेहोश होने से पहले पुलिस को बताया कि वह युवती की हत्या नहीं करना चाहता था। हत्याभियुक्त द्वारा बेहोश होने से पहले दिये गये बयान की सच्चाई जानने के लिये कई ऐंगल पर जांच शुरू कर दी है। युवक जिस समय युवती के घर पहुंचा तब वह अपने मकान पर अकेली थी। उसके परिजन कहीं पर गये हुए थे। उधरए युवती की मौत के बाद घटनास्थल वाले क्षेत्र में चल रही चर्चा में यह बात भी उभरकर सामने आ रही थी कि यह हत्या प्रेमी प्रमिका के बीच तीसरे के आ जाने पर हुई।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]