Greater Noida : डीपीएस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

:- स्वच्छ भारत अभियान की अनदेखी पर हुई कार्यवाही


नोएडा:- स्वच्छ भारत अभियान को नजरंदाज कर कूड़े का उचित प्रबंधन न करने और उसे जलाने पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने नॉलेज पार्क 5 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। प्राधिकरण ने स्कूल को जुर्माने की रकम तीन दिनों में जमा कराने के निर्देश दिए हैं।
     प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य के प्रभारी डीजीएम सलिल यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 लागू है। इसके तहत बल्क वेस्ट जनरेटर को अपने कूड़े का निस्तारण खुद से करना होता है। निस्तारण के बाद बचा हुआ 7 से 10 प्रतिशत इनर्ट वेस्ट ही प्राधिकरण उठाएगा। इसके लिए निर्धारित शुल्क भी देना होगा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग की टीम समय-समय पर सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों के परिसर में निरीक्षण करती है और कमी मिलने पर कार्रवाई करती है। प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक उमेश चंद्रा, सेनिटरी इंस्पेक्टर संजीव बिधूड़ी, भरत भूषण व मुदित त्यागी, सुपरवाइजर इंदर की टीम ने नॉलेज पार्क 5 स्थित डीपीएस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कूड़े का प्रबंधन न करने और उसे जलाने की बात सामने आई। उसके बाद प्राधिकरण की टीम ने डीपीएस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। स्कूल प्रबंधन को जुर्माने की यह रकम तीन दिनों में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का पालन करने और अपने शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग की अपील की है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *