बंगाल चुनाव में BJP का बड़ा दांव: डॉ. महेश शर्मा को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को तेज करते हुए वरिष्ठ नेता एवं गौतमबुद्ध नगर से सांसद डॉ. महेश शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार और असम के बाद अब उन्हें पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रबंधन, समन्वय और सुचारु संचालन की महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

डॉ. महेश शर्मा के इस बंगाल प्रवास के दौरान कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक में अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (दिल्ली) सतीश उपाध्याय, पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव बब्बर सहित कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

रणनीति पर मंथन, बूथ स्तर तक फोकस
बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसंपर्क अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

नेताओं ने क्षेत्रवार समीक्षा करते हुए चुनावी जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाया जा सके। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई कि पार्टी की नीतियां और उपलब्धियां हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचें।
कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

डॉ. महेश शर्मा ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूर्ण समर्पण और सक्रिय सहभागिता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ और निरंतर जनसंपर्क बेहद जरूरी है।


विनोद शर्मा ने बताया
भाजपा के नोएडा महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि यह रणनीतिक बैठक आगामी चुनाव के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रही।
उन्होंने कहा,
“सांसद डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में चुनाव प्रबंधन को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर मतदाता निर्भय होकर मतदान करे और भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताए। हमें पूरा भरोसा है कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की मजबूती के दम पर पश्चिम बंगाल में भाजपा ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी।”

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]