माई क्लीन सिटी बाय HCLFoundation ने मनाया वर्ल्ड क्लीनअप डे, व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित

✍🏻 योगेश राणा


ग्रेटर नोएडा :- भारत में HCLTech की CSR शाखा HCLFoundation ने आज ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम माई क्लीन सिटी के तहत पूरे जोश से वर्ल्ड क्लीनअप डे मनाया। दिसंबर 2023 में, संयुक्त राष्ट्र ने अपने आधिकारिक कैलेंडर में 20 सितंबर को वर्ल्ड क्लीनअप डे के रूप में घोषित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी थी। वर्ल्‍ड वर्ल्ड क्लीनअप का उद्देश्‍य वेस्‍ट मैनेजमेंट को लेकर व्यवहारिक बदलाव लाने के लिए लोगों को प्रोत्‍साहित करना था। माई क्लीन सिटी बाय HCLFoundation नोएडा और ग्रेटर नोएडा में एंड-टू-एंड वेस्‍ट मैनेजमेंट के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रहा है। 2018 में शुरू किया गया यह प्रोग्राम सॉलिड और लिक्विड वेस्‍ट मैने‍जमेंट सिस्‍टम और प्रोसेस को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसका प्रमुख जोर इसके हितधारकों की क्षमता निर्माण करना, व्‍यवहारिक बदलाव लाने से जुड़े कैंपेन चलाना, जागरूकता अभियान शुरू करना और तकनीकी समाधानों के उपयोग को बढ़ाने पर है। इस प्रोग्राम के बड़े असर की बात करें तो इसमें स्वच्छ सर्वेक्षण में नोएडा की रैंकिंग में सुधार का माना जा सकता है। 2019 में जहां नोएडा की रैंकिंग 324वीं थी, वहां से उत्तर प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर और अब पूरे भारत में 11वें स्थान पर आने तक, नोएडा ने एक लंबा सफर तय किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में, नोएडा को वाटर+ सर्टिफिकेशन और कचरा मुक्त शहर की श्रेणी में 5-स्टार रेटिंग भी मिली है।इस सफलता के आधार पर, माई क्लीन सिटी प्रोग्राम अब ग्रेटर नोएडा सिटी में भी पहुंच गया है। यहां इस प्रोग्राम का उद्देश्य नोएडा में हासिल की गई उपलब्धियों को दोहराना है, साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक सफाई का लाभ पहुंचाना है। यह प्रोग्राम अब तक 77 शहरी गांवों और दोनों शहरों की 100 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन/एसोसिएशन ऑफ अपार्टमेंट में रहने वाले 6,00,000 से अधिक लोगों तक पहुंच चुका है।ग्रेटर नोएडा के जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित वर्ल्ड क्लीनअप डे ईवेंट में स्कूल, कॉलेज के छात्रों और HCLTech के वॉलेंटियर के साथ 1500 से अधिक नागरिकों ने सक्रिय रूप से भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत जोश से भरपूर ज़ुम्बा सैशन के साथ हुई, इसने यहां आए प्रतिभागियों के बीच उत्साह और सौहार्द को बढ़ाने में मदद की। जुम्बा सैशन के बाद क्लीन सिटी वालंटियर क्लब के सदस्यों ने वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व पर एक नाटक भी पेश किया। इस ईवेंट का मुख्य आकर्षण प्लॉगिंग ड्राइव था जिसकी मदद से प्रतिभागियों ने आयोजन स्थल के आसपास से 826 किलोग्राम ठोस कचरा एकत्र किया। एकत्र किए गए कचरे को प्राधिकरण द्वारा तय किए गए स्थान पर ले जाया जाएगा। शहरों को साफ रखने में उनके निरंतर योगदान के लिए माई क्लीन सिटी की प्रोजेक्ट साइट्स पर मौजूद सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन एक आकर्षक बैंड पर्फोर्मेंस के साथ किया गया।

इंदु प्रकाश सिंह, ने कहा

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की महाप्रबंधक, इंदु प्रकाश सिंह, ने कहा,

” HCLFoundation के साथ जारी हमारी साझेदारी कुछ बेहतरीन परिणाम ला रही है, हम आगे भी इसी तरह के परिणाम की उम्मीद करते हैं। इस तरह के सामुदायिक स्वच्छता अभियानों की मदद से कचरे में कमी आई है और वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति लोगों के व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज इस मेगा-ड्राइव में हमारे शहर के निवासियों, विशेष रूप से बच्चों और युवाओं की भागीदारी देखकर मैं बेहद रोमांचित हूं।”

आलोक वर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर – समुदाय एवं माई क्लीन सिटी, HCLFoundation ने कहा, “मैं माई क्लीन सिटी बाय HCLFoundation को वर्ल्ड क्लीनअप डे समारोह के जरिए एक और उपलब्धि हासिल करते हुए देखकर बहुत रोमांचित हूं। समुदाय के सदस्यों की मदद से इस मेगा क्लीनअप ड्राइव को क्रियान्वित करने के हमारे प्रयासों को लेकर लोगों ने शानदार उत्साह दिखाया। जिम्मेदार नागरिक के रूप में, समाज में बदलाव लाने और एक साथ मिलकर बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए जरूरी है कि हम हर दिन कुछ छोटे कदम जरूर उठाएं। HCLFoundation में, हम अपने प्रतिबद्ध भागीदारों के साथ, एक स्वच्छ, हरेभरे और कचरा मुक्त शहरों का निर्माण करने के अपने मिशन पर आगे बढ़ते रहेंगे। “उल्लेखनीय है कि मुख्य कार्यक्रम से पहले, वर्ल्ड क्लीनअप डे को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने और रफ्तार को बनाए रखने के लिए नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छोटे पैमाने पर ईवेंट की एक श्रृंखला भी आयोजित की गई थी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के 8 स्कूलों के 817 छात्रों को रैलियों और प्लॉगिंग ड्राइव के माध्यम से सफाई और स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सेग्रिगेशन गेम्स, टेक्सटाइल वेस्ट मैनेजमेंट वर्कशॉप और प्लॉगिंग ड्राइव की मदद से इन शहरों के 520 नागरिकों को भी शामिल किया गया।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.