October 11, 2026

चुनाव आयोग ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष को भेजा कारण बताओ नोटिस

IMG_20231122_173456

 नई दिल्ली।

भारतीय चुनाव आयोग ने दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके कथित बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सचदेवा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग से केजरीवाल की छवि खराब किए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद अब ये कार्रवाई की गई है। 

आम आदमी पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि पहला दरवाजा चुनाव आयोग का होता है। हमें पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग हमारी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उचित से उचित कार्रवाई करेगा। चड्ढा ने आगे कहा कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, आईपीसी की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का उल्लंघन हुआ है। इस उल्लंघन के संदर्भ में आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि भाजपा पिछले कुछ दिनों से कैंपेन चला रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की ओर से षड्यंत्र रचा जा रहा है। उनकी छवि को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed