October 12, 2026

Noida News : सेक्टर 42 के जंगल में नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG-20250322-WA0338

:- थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग के दौरान फायरिंग की घटना, एक बदमाश घायल

नोएडा :- थाना सेक्टर 39 पुलिस द्वारा दादरी रोड शशि चौक कट पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं रुकी और यू-टर्न लेकर वापस दादरी रोड की ओर भागने लगी। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर कार में सवार संदिग्ध बदमाशों ने सेक्टर 42 के जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद इस्तियाक उर्फ साहिल, पुत्र मोहम्मद कामिल, निवासी शालीमार गार्डन, थाना साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। मौके से पुलिस ने एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और सफेद रंग की क्रेटा कार (नंबर DL 8C AS 7604) बरामद किया। कार में चोरी किए गए चार टायर भी पाए गए। जांच में पता चला कि घायल बदमाश पहले भी थाना मोदीनगर और कौशाम्बी से टायर चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। यह कार थाना सेक्टर 39 में पंजीकृत मुकदमा संख्या 142/2025, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित है।

पुलिस द्वारा कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान मोहम्मद वाकिर उर्फ समीर, पुत्र खुर्शीद आलम, निवासी पप्पू कॉलोनी, विक्रम एन्कलेव, थाना शालीमार गार्डन, गाजियाबाद और अब्दुल गनी उर्फ राजू, पुत्र सिद्दीकी, निवासी गांव बेला, थाना करिहा, जिला ग्वालियार, मध्य प्रदेश (हाल का पता: गली नंबर 19, किराए का मकान, ग्राम छपरौली, थाना एक्सप्रेस वे, नोएडा) के रूप में हुई है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जांच में पता चला कि अभियुक्त अब्दुल गनी उर्फ राजू और मोहम्मद वाकिर उर्फ समीर के खिलाफ मुंबई और अन्य राज्यों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब नोएडा पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

You may have missed