Noida News : फेलिक्स अस्पताल ने महिला दिवस पर “नारी शक्ति” वॉकेथॉन का किया आयोजन

नोएडा :- महिलाओं की शक्ति, कर्तव्यपरायणता और सहनशीलता का जश्न मनाने के लिए फेलिक्स अस्पताल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नारी शक्ति” वॉकेथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और खुशहाली को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक परिधान में फेलिक्स अस्पताल से बायोडायवर्सिटी पार्क तक वॉकेथॉन के साथ हुई। इसके बाद रैंप वॉक, ज़ुम्बा सेशन, स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता और मेहंदी कॉर्नर जैसी रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं।

डॉ. डीके गुप्ता ने कहा

फेलिक्स अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डीके गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और खुशहाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। फेलिक्स अस्पताल की एमडी डॉ. रश्मि गुप्ता ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ सिर्फ अवसर देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करना है।

प्रेरणादायक महिलाओं ने साझा किए अपने विचार

इस कार्यक्रम में नोएडा की कई प्रेरणादायक महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिनमें ऋचा अनिरुद्ध, डॉ. अंकिता राज, डॉ. शिखा शुक्ला, कल्पना सहाय, पूर्णिमा जोशी, डॉ. विभा यादव लट्टा, श्रद्धा लोकेश, डॉ. हेमलता और डॉ. विनीता शामिल थीं। इन महिलाओं ने अपने अनुभव और विचार साझा करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।डॉ. अंकिता राज ने कहा, “स्वास्थ्य ही शक्ति है, एक सशक्त नारी ही सशक्त समाज की नींव रखती है।” डॉ. शिखा शुक्ला ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता को रेखांकित करते हुए कहा, “नारी केवल सृजनकर्ता नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखती है।” कल्पना सहाय ने महिलाओं की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को उनकी असली ताकत बताया, जबकि ऋचा अनिरुद्ध ने आत्मविश्वास की अहमियत पर जोर देते हुए कहा, “अगर खुद पर विश्वास हो, तो कोई भी चुनौती आपको रोक नहीं सकती।”

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक परिधान में फेलिक्स अस्पताल से बायोडायवर्सिटी पार्क तक वॉकेथॉन के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए कई रोचक गतिविधियां आयोजित की गईं। रैंप वॉक में महिलाओं ने आत्मविश्वास और सौंदर्य के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। एक्सपर्ट ट्रेनर पूर्णिमा के नेतृत्व में एनर्जी से भरपूर ज़ुम्बा सेशन आयोजित हुआ, जिससे सभी प्रतिभागियों का जोश और उत्साह दिखा। इसके अलावा, मेहंदी कॉर्नर और स्वास्थ्य जागरूकता वार्ता भी आयोजित की गईं।

महिलाओं के स्वास्थ्य और संस्कृति को समर्पित कार्यक्रम

इस विशेष वॉकेथॉन में सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधान पहनकर फेलिक्स अस्पताल से बायोडायवर्सिटी पार्क पहुंचे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य देखभाल और सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से फेलिक्स अस्पताल ने महिलाओं के स्वास्थ्य, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]