October 11, 2026

कैब ड्राइवर और ई-रिक्शा चालक की हो रही थी बहस , अचानक तीसरे शख्स ने शुरू कर दी फायरिंग

IMG-20240416-WA0002


नई दिल्ली।

दिल्ली में लाल किला इलाके में अंगूरी बाग रेड लाइट पर सोमवार रात एक कैब ड्राइवर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी गई, क्योंकि उसके कैब से ई-रिक्शा की टक्कर हो गई थी। बताया जा रहा है कि जब कैब का ड्राइवर छत्ता रेल, अंगूरी बाग लाल किला की रेड लाइट के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी ई-रिक्शा वाले से टकरा गई। इसे लेकर उनके बीच थोड़ी बहस बाजी हुई तभी एक स्कूटी सवार लड़का आकर रुका और ऑटो में सवार दो लड़के भी वहां पर रुक गए। वे सभी कैब वाले से भिड़ गए और अचानक उनमें से ही किसी ने पिस्तौल निकली और गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
गोली कैब ड्राइव के पेट मे लगी और जबकि एक गोली पास में मौजूद एक भिखारी के पैर में जा लगी। इसके बाद वे मौके से फरार हो गए। घायल कैब ड्राइव और भिखारी को तुरंत एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां कैब ड्राइवर ने दम तोड़ दिया, जबकि भिखारी का अभी भी इलाज जारी है।
घटना की पुष्टि करते हुए डीसीपी नॉर्थ मनोज कुमार मीणा ने बताया कि देर रात 1:50 पर पुलिस को एलएनजेपी अस्पताल से मामले की सूचना मिली थी। बताया गया था कि 36 साल के मोहम्मद साकिब जो जाकिर नगर का रहने वाला था, उसे अस्पताल लाया गया है, जिसे गोली लगी थी और उसके साथ एक और लड़के को भी यहां पर लाया गया, जिसे भी गोली लगी थी। उसकी पहचान लव कुश के रूप में हुई है, वह पलवल का रहने वाला है।
कैब ड्राइवर की इलाज के दौरान हुई मौत
इलाज के दौरान कैब ड्राइवर साकिब की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस घटनास्थल की जांच कर आरोपियों के बारे में पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Author

You may have missed