Noida : 07 अप्रेल से 14 अप्रेल तक मानस अस्पताल में मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी शिविर

:- रोटरी क्लब ऑफ नोएडा व रोटरी नोएडा ब्लड सेंटर और मानस अस्पताल की संयुक्त पहल

:- एसिड अटैक के शिकार या दुर्घटनावश जलने और चोट लगने या जन्मजात विकृति से पीड़ित रोगियों के लिए मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी शिविर

:- पिछले तीन वर्षों से रोटरी क्लब ऑफ नोएडा कर रहा है इस तरह के शिविर का आयोजन


नोएडा :- उम्मीद एक नई जिंदगी की के तहत मानस अस्पताल, सेक्टर 34 नोएडा में 07 अप्रेल से 14 अप्रेल तक एक मुफ्त प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। रोटरी क्लब ऑफ  नोएडा, रोटरी नोएडा ब्लड सेंटर और मानस अस्पताल, नोएडा की एक संयुक्त पहल है, यह शिविर उन रोगियों के लिए आशा की किरण है जो एसिड अटैक के शिकार हैं या दुर्घटनावश जलने और चोट लगने या जन्मजात विकृति से पीडि़त हैं। इसका उद्देश्य समाज के उन वंचित वर्गों के रोगियों का इलाज करना है जो स्पष्ट कारणों से उचित चिकित्सा उपचार प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं। मरीजों का निशुल्क इलाज किया जाएगा और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं जैसे प्लास्टिक सर्जरी ऑपरेशन, उपचार के दौरान अस्पताल में आवास और दवाइयां प्रदान की जाएंगी। ऑपरेशन जर्मनी और ऑस्ट्रिया से आने वाले डॉक्टरों की टीम करेगी। पिछले तीन वर्षों सेए रोटरी क्लब ऑफ नोएडा इस तरह के शिविर का आयोजन कर रहा है और पिछले साल के शिविर में जहां 40 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया था और उन्हें जीवन का नया पट्टा देने के लिए कई सर्जरी की गई थी। यह शिविर ऐसे बहुत से व्यक्तियों और परिवारों को सांत्वना दे रहा है, जिनकी अपने जीवन में रुचि कम हो गई थी और उपचार के बाद वे बेहतर और खुशहाल जीवन जीने में सक्षम हैं। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा और यूपी में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की है ताकि समाज के हर तबके के मरीज लाभान्वित हो सकें।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]