गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन : शराब दुकानों और बार में औचक निरीक्षण, कराया ‘टेस्ट परचेज’

गौतमबुद्धनगर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री और ओवररेटिंग पर बड़ा शिकंजा कसते हुए शराब दुकानों और बारों में औचक निरीक्षण किया। विभागीय टीम ने गोपनीय ‘टेस्ट परचेज’ के जरिए बिक्री व्यवस्था की जांच की और पीओएस मशीन व सीसीटीवी संचालन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। जानिए पूरे अभियान में क्या-क्या मिला और अधिकारियों ने क्या चेतावनी दी।

News Diary Today, Noida

Noida/G.Noida : आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर और पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में रविवार (31 मई 2026) को जिले में अवैध शराब की बिक्री रोकने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की टीम ने जनपद के कई संवेदनशील इलाकों में स्थित मदिरा दुकानों और बार अनुज्ञापनों का आकस्मिक निरीक्षण किया। बता दें कि आबकारी विभाग की टीमों ने जिले के प्रमुख क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया,जिनमें शामिल हैं मंडी श्याम नगर, बिलासपुर,सिरसा,घघौला आदि जगहों पर निरीक्षण के दौरान इन क्षेत्रों में संचालित देशी शराब की दुकानों, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, प्रीमियम रिटेल शॉप और बार लाइसेंसों की गहनता से जांच की गई। इसके साथ ही दुकानों से संबद्ध कैंटीनों की भी बारीकी से चेकिंग की गई। News Diary Today

गोपनीय टेस्ट परचेज’ से परखी सच्चाई!

दुकानों पर नियमानुसार बिक्री हो रही है या नहीं, और ग्राहकों से ओवररेटिंग (तय कीमत से अधिक दाम वसूलना) तो नहीं की जा रही, इसे जांचने के लिए टीम ने गोपनीय रूप से ‘टेस्ट परचेज’ (छद्म ग्राहक भेजकर खरीदारी) करवाया। अधिकारियों ने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी दुकान पर तय प्रिंट रेट से एक रुपया भी ज्यादा वसूलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। News Diary Today

सीसीटीवी और पीओएस मशीन को लेकर सख्त निर्देश!

निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने सभी अनुज्ञापियों (लाइसेंस धारकों) और सेल्समैनों को कड़े निर्देश जारी किए हैं और सभी दुकानों पर मदिरा की बिक्री अनिवार्य रूप से पीओएस मशीन के माध्यम से ही की जाए। बिना रसीद या बिना पीओएस एंट्री के बिक्री पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है और दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे और रियल-टाइम पर एक्टिव रहने चाहिए। रिकॉर्डिंग से किसी भी तरह की छेड़छाड़ या कैमरा बंद मिलने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और इस अभियान से जिले के शराब माफियाओं और नियम तोड़ने वाले दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और राजस्व की चोरी रोकने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। News Diary Today