Noida Crime News : नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक होटल में कमरा लेकर जुआ और सट्टेबाजी का खेल चल रहा था। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने छापेमारी कर 20 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1.62 लाख नकद, 22 मोबाइल फोन, कार और कई दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। मामले में होटल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
News Diary Today, Noida |
Noida News : उत्तर प्रदेश के हाईटेक शहर नोएडा में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-49 पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार, 1 जून 2026 को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस (स्थानीय खुफिया तंत्र) से मिली सटीक सूचना के आधार पर सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल के पास छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से जुआ और सट्टा खेल रहे 20 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से अवैध जुए के खेल में इस्तेमाल की जा रही भारी संपत्ति जब्त की है। बरामद सामान का विवरण इस प्रकार है कि₹1,62,250 रुपये नगद,खेल में इस्तेमाल हो रहे 160 ताश के पत्ते,एक कार जिससे आरोपी होटल पहुंचे थे,07 मोटरसाइकिल/स्कूटी,सट्टेबाजी और संपर्क के लिए इस्तेमाल हो रहे 22 मोबाइल फोन बरामद किया है और पुलिस पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे सभी अपनी-अपनी गाड़ियों से इस होटल में एकत्र हुए थे। वे लोग अक्सर पुलिस की नजरों से बचने के लिए होटलों में कमरा किराए पर लेते थे और आपसी सहमति से हार-जीत की बाजी लगाकर मोटी रकम का जुआ खेलते थे।थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट के तार शहर के अन्य हिस्सों या किसी बड़े सट्टा किंग से जुड़े हैं। सनराइज होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा सकती है कि क्या उन्हें इस अवैध गतिविधि की भनक थी या नहीं। News Diary Today
शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा : एडीसीपी नोएडा
अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा जोन में पुलिस कमिश्नर महोदय के निर्देशन में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 1 जून 2026 को थाना सेक्टर-49 पुलिस और लोकल इंटेलिजेंस (स्थानीय खुफिया तंत्र) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है।पुलिस टीम ने मुखबिर और लोकल इंटेलिजेंस से मिली सटीक सूचना के आधार पर सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल के पास छापेमारी की। मौके से जुआ और सट्टा खेलते हुए कुल 20 अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने ₹1,62,250 की नगद राशि, 160 ताश के पत्ते, 7 दोपहिया वाहन, 1 चार पहिया वाहन और सट्टेबाजी में प्रयुक्त किए जा रहे 22 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वे पुलिस की नजरों से बचने के लिए इस होटल में कमरा किराए पर लेते थे और आपस में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते थे। सभी अभियुक्तों के खिलाफ सुसंगत धाराओं (जुआ अधिनियम) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा।” ( News Diary Today )