October 10, 2026

NDTV से अलविदा, आगे क्या? मारिया शकील के फैसले का इंतज़ार!

InCollage_20250815_105032523

:- सूत्रों के मुताबिक इंडिया टुडे ग्रुप हो सकता है अगला पड़ाव

न्यूज़ डायरी,नई दिल्ली।

बेबाक सवालों और प्रभावशाली आवाज़ के लिए जानी जाने वाली देश की सीनियर न्यूज़ एंकर मारिया शकील ने NDTV में अपना कार्यकाल समाप्त कर दिया है। हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन मीडिया जगत में चर्चा है कि वह जल्द ही इंडिया टुडे ग्रुप से जुड़ सकती हैं।

मारिया शकील ने अगस्त 2023 में NDTV समूह के अंग्रेजी न्यूज़ चैनल NDTV 24×7 में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर (नेशनल अफेयर्स) ज्वाइन किया था। यहां उन्होंने अपनी तीखी राजनीतिक समझ, सधे हुए अंदाज़ और स्पष्ट प्रस्तुति से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई।

CNN-News18 में 18 साल का लंबा सफर

NDTV से पहले मारिया का करियर लगभग 18 साल तक CNN-News18 (पूर्व में CNN-IBN) से जुड़ा रहा। यहां वह सीनियर पॉलिटिकल एडिटर और स्पेशल ब्यूरो चीफ जैसे अहम पदों पर रहीं।2005 में इसी चैनल से करियर की शुरुआत करते हुए उन्होंने देश की बड़ी राजनीतिक घटनाओं की फ्रंटलाइन कवरेज की। इसके साथ ही उन्होंने कई दिग्गज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नेताओं के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए।

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए मारिया शकील को प्रतिष्ठित ‘रामनाथ गोयनका अवॉर्ड’ से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2016 में वह शेवेनिंग साउथ एशिया जर्नलिज्म फेलोशिप जीत चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।

शिक्षा और पृष्ठभूमि

बिहार मूल की मारिया शकील ने दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपनी मेहनत, सटीक विश्लेषण और बेबाक सवाल पूछने की शैली के चलते वह आज देश की अग्रणी महिला पत्रकारों में शुमार हैं।

Author

You may have missed