विश्व फोटोग्राफी दिवस पर नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आगाज़।


  • :- पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, 50 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों की कृतियाँ प्रदर्शित
  • :- फोटोग्राफी दिवस पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा – तस्वीरों को अंतरराष्ट्रीय मंच तक ले जाना होगा

न्यूज़ डायरी, नोएडा।

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर नोएडा मीडिया क्लब में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। यह प्रदर्शनी 19 से 21 अगस्त तक सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब परिसर में आयोजित की जा रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गैलरी में प्रदर्शित तस्वीरों का अवलोकन करते हुए फोटो पत्रकारों की मेहनत की सराहना की।

एक तस्वीर हजारों भाव बयां करती है” – पुलिस कमिश्नर

फोटोग्राफरों की रचनात्मकता की तारीफ करते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा—

“एक तस्वीर हजारों भावों को बयां करती है और इसके पीछे फोटोग्राफर की गहरी सोच और कड़ी मेहनत होती है। मीडिया क्लब की इस पहल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने की जरूरत है। पुलिस प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।”

कार्यक्रम के दौरान मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने पुलिस कमिश्नर को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं महासचिव जेपी सिंह, उपाध्यक्ष अमित चौधरी, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज वत्स और कार्यकारिणी सदस्य आंचल यादव ने अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह, एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ल, एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह, नोएडा एंट्रेप्रेन्योर्स एसोसिएशन अध्यक्ष विपिन मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार चौधरी और फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


50 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों की कला प्रदर्शित

मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने बताया कि इस बार की प्रदर्शनी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के 50 से अधिक फोटो जर्नलिस्टों की कृतियाँ शामिल की गई हैं।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुली रहने वाली इस प्रदर्शनी में खेल, अध्यात्म, संस्कृति, मनोरंजन और सामाजिक मुद्दों पर आधारित तस्वीरें लोगों को आकर्षित कर रही हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]