October 9, 2026

ग्रेटर नोएडा : फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों की ठगी करने वाला एक और शातिर गिरफ्तार, 7 पहले ही जा चुके हैं जेल।

1002550551

ग्रेटर नोएडा में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह पर थाना जारचा पुलिस ने एक और बड़ा शिकंजा कसा है। लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस ने गिरोह के वांछित आरोपी विनोद कुमार सिंह को लाल कुआं के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को जमीन का असली मालिक बताकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में पुलिस पहले ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि विनोद कुमार इस गैंग का आठवां सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और फर्जी रजिस्ट्री नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा की थाना जारचा पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी (लोकल इंटेलिजेंस) की मदद से एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री करने वाले और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक वांछित (wanted) आरोपी को गिरफ्तार किया है। बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनोद कुमार सिंह, पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है और इसको पुलिस ने लाल कुआं के पास गिरफ्तार किया है पकड़ा गया अभियुक्त थाना जारचा में दर्ज 06 मुकदमों में वांछित चल रहा था।

कैसे करते थे ठगी?

आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को जमीन का असली मालिक बताता था। इसके बाद फर्जी कागजात तैयार कर लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कर देता था। इस तरह आरोपी ने वादी (शिकायतकर्ता) से करोड़ों रुपये ठगे और इस पूरे मामले में जारचा पुलिस पहले ही 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विनोद कुमार इस गिरोह का आठवां सदस्य है जो अब पुलिस की गिरफ्त में आया है।

Author

You may have missed