October 11, 2026

किताबों के शौकीन हो, तो ज़रूर पढ़ो

IMG_20240210_182841

दिल्ली में शुरू हुआ विश्व पुस्तक मेला

नई दिल्ली।

राजधानी दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में शनिवार से विश्व पुस्तक मेला की शुरुआत हो गई है। यह पुस्तक मेला 10 फरवरी से 18 फरवरी तक भारत मंडपम के हॉल संख्या 1 से 5 में आयोजित किया जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक मेले में हर दिन 25 से 30 हजार दर्शक पहुंचेंगे। छुट्टियों के दिनों में यह संख्या 40 हजार तक पहुंच सकती है। ऐसे में पुस्तक मेले के दौरान प्रगति मैदान के आसपास के इलाकों में लोगों को भारी यातायात का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए दिल्ली यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को उन मार्गों से बचने की सलाह दी है। आपको बता दें कि यह पुस्तक मेला 18 फरवरी तक चलेगा और सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा। पुस्तक मेले में जाने के लिए आपको एंट्री टिकट ऑनलाइन या फिर चुनिंदा मेट्रो स्टेशन पर बनाए गए टिकट काउंटर से खरीदना होगा, जिसकी कीमत 10 रुपये से 20 रुपये होगी। प्रगति मैदान में टिकटों की बिक्री नहीं होगी। मेले में प्रवेश गेट नंबर 4 और 10 से कर सकेंगे। नजदीकी मेट्रो स्टेशन सुप्रीम कोर्ट है, जहां से आसानी से मेले में पहुंचा जा सकता है। 

Author

You may have missed