:- लंबे समय से चल रहा था इलाज, दिल्ली के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस; कल होगा अंतिम संस्कार
दुखद समाचार : मीडिया क्लब के महासचिव और वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश सिंह (जेपी सिंह) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बड़ी बहन का लंबी बीमारी के बाद कैंसर के चलते निधन हो गया। इस दुखद खबर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के पत्रकार।
परिजनों के अनुसार, वे पिछले काफी समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उन्होंने अंतिम सांस ली।
पत्रकार संगठनों ने जताया शोक
मीडिया क्लब, प्रेस क्लब और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही, मीडिया क्लब के पदाधिकारियों ने इसे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे लोग
घटना की जानकारी मिलते ही परिवारजनों पत्रकारों और शुभचिंतकों का जेपी सिंह के निवास पर पहुंचना शुरू हो गया। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
परिजनों के अनुसार, दिवंगत का अंतिम संस्कार कल पारिवारिक श्मशान घाट पर किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त जयप्रकाश सिंह व उनके परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।