October 9, 2026

केजरीवाल ने किया संजीवनी स्कीम का ऐलान, दिल्ली में 60 साल से ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज

Screenshot_20241218_182043_Google


नई दिल्ली।


अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों नागरिकों के लिए संजीवनी स्कीम का ऐलान किया है। केजरीवाल ने कहा कि हम बुजुर्गों का मान सम्मान करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे। दिल्ली सरकार इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है तमाम तरीके की बीमारियां घेर लेती हैं। रामायण में जब लक्ष्मण मूर्छित हुए थे हनुमान जी उनके लिए संजीवनी लेकर आए थे। आज हम दिल्ली के लिए संजीवनी योजना की घोषणा कर रहे हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह नया ऐलान बुजुर्गों के कल्याण के लिए शुरू करने का दावा किया जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम दिल्ली मॉडल की सामाजिक कल्याण योजनाओं में एक और उल्लेखनीय पहल जोड़ सकता है।

Author

You may have missed