October 9, 2026

दिल्ली में पकड़ी गई नकली पुलिस , स्टूडेंट्स को बनाते थे निशाना

Screenshot_20241219_153227_Google


नई दिल्ली।


हरी नगर पुलिस ने नकली पुलिस ऑफिसर की टीम बनाकर स्टूडेंट्स से लूटपाट करने के मामले का खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है,

जिसकी पहचान, मनप्रीत सिंह उर्फ ट्विंकल, जुनैद वजीर उर्फ मोंटी, कुलदीप सिंह उर्फ अंशु और सरबजीत उर्फ प्रिंस के रूप में हुई है। ये तिलक नगर, सागरपुर, हरी नगर और तिलक मार्ग इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक लाख कैश और वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद किया है।


पश्चिमी दिल्ली डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि, 11 दिसंबर को हरि नगर इलाके में एक फ्लैट में घुस कर कुछ लोगों द्वारा गन पॉइंट पर लूट की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस को दी गयी शिकायत में एक स्टूडेंट ने बताया कि वह पांच दोस्तों के साथ सुभाष नगर के अपने किराए वाले फ्लैट में था। इस दौरान रात के समय करीब 9:40 बजे चार लोग उनके फ्लैट में घुसे और उन्होंने अपने आपको पुलिस स्टाफ बताया। उन्होंने, उन पर आरोप लगाया कि वे लोग इस फ्लैट में गलत गतिविधि कर रहे हैं।

फ्लैट में फर्जी कॉल सेंटर चलाये जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने उनके पूरे रूम की तलाशी ली और वहां से 1.55 लाख रुपये गन पॉइंट पर लूट लिया।
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों की तलाश शुरू की। साथ ही टेक्निकल सर्विलांस भी लगाया और आखिरकार टीम इन चारों आरोपियों के बारे में पता लगाने में कामयाब हुई और फिर एक-एक करके इन चोरों को दबोच लिया गया।

Author

You may have missed