October 11, 2026

केजरीवाल की मंत्री ने एलजी से लगाई गुहार, ठंड में दिल्ली प्यासी रह जाएगी सरकार

IMG_20230830_220005

नई दिल्ली।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड और राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल आपूर्ति को लेकर कहा कि दिल्ली के मुख्य सचिव के आदेश पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने अगस्त 2023 से जल बोर्ड के सारे फंड बंद कर दिए हैं। वित्त मंत्री के लिखित आदेश की बाद भी मुख्य सचिव नरेश कुमार कोई फंड जारी नहीं कर रहे हैं।

 आतिशी के मुताबिक दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारियों के वेतन और रूटीन कामों के लिए  भी पैसे नहीं हैं। दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े सभी ठेकेदारों ने पुराने पेमेंट के बगैर काम करने से मना कर दिया है। उन्होंने आने वाले दिनों में दिल्ली के कई इलाकों के लोगों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। यहां तक कि गंदे पानी की आपूर्ति और  सीवर ओवरफ्लो का भी सामना करना पड़ सकता है। 

 केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी के मुताबिक फंड नहीं जारी हुए तो दिल्ली में महामारी का खतरा मंडरा सकता है। उन्होंने इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ताकि दिल्ली के लोगों को पेयजल संकट सहित अन्य समस्याओं निजात दिलाना संभव हो सके। पेयजल आपूर्ति मंत्री आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री ने फंड जारी नहीं किए तो दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल प्रभावित हो सकता है। 

Author

You may have missed