Kejriwal’s minister clarified on the insult of Lord Ram and Krishna : राम और कृष्ण भगवान के अपमान पर केजरीवाल के मंत्री ने दी सफाई

वीडियो सामने आने पर भाजपा ने विरोध जता की ये मांग

नई दिल्ली:- दिल्ली के कैबिनेट मंत्री  राजेंद्र पाल गौतम की मौजूदगी में हजारों लोगों द्वारा राम और कृष्ण को भगवान न मानने और उनकी कभी न पूजा करने की शपथ लेने का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी में बवाल खड़ा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि फजीहत के बाद 

राजेंद्र पाल गौतम ने इस वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी देशद्रोही है। मेरी बौद्ध धर्म में आस्था है, इससे किसी को परेशानी क्यों है? गौतम ने आगे कहा कि उन्हें (बीजेपी) को शिकायत करने दो। संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की इजाजत देता है। बीजेपी आप से डरी हुई है।

भाजपा आर पार के मूड में:

इस वीडियो को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी इतनी हिंदू विरोधी क्यों है? आप के मंत्री हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ ले रहे हैं और लोगों को भी दिला रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा कि यह हिंदू और बौद्ध धर्म का अपमान है। आप के मंत्री दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें तुरंत पार्टी से हटाया जाना चाहिए। तिवारी ने कहा कि हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस वीडियो को लेकर कहा कि केजरीवाल के मंत्री राजेन्द्र गौतम ने जिस तरह हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया है वो निंदनीय है और उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए। आम आदमी पार्टी का इतिहास हमेशा से ही नफरत फैलाना और हिंदू धर्म के अपमान करने का रहा है। आदेश गुप्ता ने इसको लेकर अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें  इस कार्यक्रम में लोगों को शपथ दिलाई जा रही है कि वे किसी भी हिंदू-देवी देवता की पूजा न करें। 

ये है पूरा मामला:

दरअसल, यह वीडियो  5 अक्टूबर के  ‘मिशन जय भीम’ कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल हुए थे।

विजयादशमी पर दिल्ली के करोलबाग स्थित अंबेडकर भवन में हजारों लोगों ने बौद्ध दीक्षा ली। इस कार्यक्रम में मंच पर दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे। उनकी मौजदूगी में शपथ दिलाई गई कि ‘हम ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, कृष्ण, गौरी-गणपति को भगवान नहीं मानेंगे और कभी उनकी पूजा नहीं करेंगे।’ बीजेपी वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल सरकार को घेरने में जुट गई है। 

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.