Shrikant Tyagi Noida : श्रीकांत की फ़ोटो पोस्ट कर कीर्ति आजाद बोले ,देख रहे हो विनोद..

गालीबाज नेता की तस्वीर से कीर्ति आजाद ने भाजपा पर किया तंज।

नोएडा:- नोएडा सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से बदसलूकी कर चर्चा में आए गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद ने रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ श्रीकांत त्यागी की फोटो शेयर कर भाजपा पर चुटकी ली है। 

इस फोटो की कैप्शन के तौर पर उन्होंने वायरल हो रहे एक मीम की लाइन- ‘देख रहे हो ना विनोद, श्रीकांत त्यागी का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है’ भी लिखी है।

आपको बता दें कि महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद से श्रीकांत त्यागी फरार है। उसके खिलाफ दो एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने भी श्रीकांत से पल्ला झाड़ते हुए उसे अपना कार्यकर्ता मानने से इंकार कर दिया है।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *