Loksabha Election 2024 : कांग्रेस पर PM मोदी ने साधा निशान।


:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर आरोप जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी मे SC-ST और OBC का आरक्षण क्या खत्म

:- ‘जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी में मुसलमानों को दे दिया 50% आरक्षण’ : PM Modi


नई दिल्ली :- देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की राजधानी दिल्ली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए।कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की जामिया मिलिया इस्लामिया 60 सालों तक देश के बाकी सामान्य शिक्षा संस्थानों की तरह चल रहा था। इसमें भी पिछडे, दलित और ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिल रहा था। मगर साल 2011 में मनमोहन सिंह कि कांग्रेस सरकार ने 2014 लोकसभा चुनाव को देखते हुए। और एक विशेष वर्ग के वोट लेने के लिए। चुपचाप चाल चली और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी को अचानक माइनॉरिटी इंस्टीट्यूशन घोषित कर दिया। इसके बाद हुआ ये की जामिया मिलिया में 50% आरक्षण केवल मुसलमान के लिए लागू हो गया।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]