Loksabha Election 2O24 : गौतम बुध नगर में वोटिंग 26 अप्रैल को, उत्तर प्रदेश की किन सीटों पर होगा चुनाव।

देखिए किया है पुरी खबर।

नोएडा :- लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण यानी 26 अप्रैल को दिल्ली से सटे नोएडा में मतदान होने वाला है. नोएडा को उत्तर प्रदेश की शो विंडो भी कहा जाता है। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर छह सप्ताह चला चुनावी प्रचार बुधवार की शाम को थम चुका है। आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंदर पांच विधानसभा नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, खुर्जा आती है। जिला प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज के साथ ही कारखानों और उद्योगों को भी 26 अप्रैल को सवैतानिक अवकाश देने की घोषणा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग कर सकें। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26.75 लाख वोटर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव के कराण सभी शैक्षणिक संस्थान शुक्रवार को बंद रहेंगे, लेकिन शनिवार को खुलेंगे। साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में भी सवैतानिक अवकाश देने का आदेश दिया है।

2019 लोकसभा में 8 मे से 7 सीट पर मिली थी BJP को जीत।

26 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, मेरठ और अमरोहा में मतदान है। जिसमें केवल एक सीट पर भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में हारी थी।

“लोकतंत्र” के त्योहार” में भाग लेने की अपील

जिला चुनाव अधिकारी, वर्मा ने कहा कि प्रशासन ने निवासियों के कल्याण प्राधिकरणों (आरडब्ल्यूए) और अपार्टमेंट मालिकों के संघ (एओए) को “लोकतंत्र के त्योहार” में बड़ी संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है.चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, गौतम बौद्ध नगर में 2019 के लोकसभा चुनाव में 60.47 प्रतिशत, 2014 में 60.38 प्रतिशत और 2009 में बेहद कम 48 प्रतिशत मतदान हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार नोएडा में वोटिंग परसेंट कम रह सकता है। क्योंकि इलेक्शन की छुट्टी शुक्रवार यानी वीकेंड पर मिल रही है । तो लोग 3 दिन की छुट्टी के लिए आसपास हिल स्टेशंस पहुंचने लगे हैं।

गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट पर BJP, BSP और SP के है त्रिकोणीय मुकाबला आपको बताते हैं कौन है तीनों के उम्मीदवार।

BJP उम्मीदवार

  • पार्टी : भारतीय जनता पार्टी
  • प्रत्याशी : डॉ. महेश शर्मा
  • आवास : नोएडाआपराधिक
  • मामला : कोई नहीं
  • शैक्षिक योग्यता : एमबीबीएस
  • पेशा: राजनेता एवं चिकित्सक
  • संपत्ति : 83.82 करोड़ रुपये
  • BSP उम्मीदवार
  • प्रत्याशी : राजेंद्र सोलंकी
  • पार्टी : बहुजन समाज पार्टी
  • आवास : सिविल लाइंस, बुलंदशहरशैक्षिक
  • योग्यता : एमए
    • पेशा: राजनीति
  • संपत्ति : 5.78 करोड़
  • राजनीतिक अनुभव : सिकंद्राबाद विधानसभा से पूर्व विधायक
  • समाजवादी पार्टी (INDIA गठबंधन)
  • प्रत्याशी- डॉ. महेंद्र नागर
  • पार्टी: समाजवादी पार्टी (आइएनडीआइए गठबंधन)
  • आवास : मिलक लच्छी गांव (ग्रेटर नोएडा वेस्ट )
  • पेशा : चिकित्सक शैक्षिक
  • योग्यता : एमबीबीएस
  • संपत्ति : 8.76 करोड़ रुपये
  • आपराधिक इतिहास: 2017 में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमाराजनीतिक अनुभव : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।