October 10, 2026

सियाचिन में देश के पहले अग्निवीर की शहादत

0
IMG_20231022_160205

नई दिल्ली।

लद्दाख के सियाचिन में भारतीय सेना के अग्नि वीर जवान गावते अक्षय लक्ष्मण की शहादत हुई है। वह लाइन आफ ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पहले अग्नि वीर जवान है। लक्ष्मण भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स का हिस्सा थे।

फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर पोस्ट कर लक्ष्मण को श्रद्धांजलि दी गई है।बलिदानी जवान की तस्वीर शेयर कर लिखा, “बर्फ में खामोश हैं, जब बिगुल बजेगा तो वे उठेंगे और फिर से मार्च करेंगे। फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के सभी रैंक सियाचिन की कठिन ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावते अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। साथ ही शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

सेना ने बताया है कि उन्हें दुनिया के सबसे उंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन के ग्लेशियर में तैनात किया गया था। 

महाराष्ट्र के रहने वाले थे अक्षय लक्ष्मण:

सेना के सूत्रों ने बताया है कि अक्षय लक्ष्मण मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी थे। उन्हें लेह मुख्यालय वाली भारतीय सेना की फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स में ही पहली तैनाती मिली थी। 

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed