October 11, 2026

Milk price hike :कल आंख खुलते ही पड़ेगी मंहगाई की मार

0
IMG_20220816_155919

अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ा दिए दूध के दाम

नई दिल्ली:-कल मतलब बुधवार की सुबह जब आपकी आंख खुलेगी तो सबसे पहले आपका सामना मंहगाई डायन से होने वाला है। क्योंकि कल आपकी सुबह की चाय का खर्चा बढ़ जाएगा। इसके पीछे का कारण ये है कि कल से अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में 2 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि का ऐलान किया है। ये नई दर 17 अगस्त से दिल्ली एनसीआर सहित पूरे देश मे लागू हो जाएंगी।

6 माह में दूसरी बार बढ़े दाम:

आपको बता दें कि दूध के दामों में ये बढ़ोतरी पिछले 6 माह में दूसरी बार की गई है।  इससे पहले इसी साल मार्च में भी अमूल और अन्य ब्रैंड्स ने दूध की कीमत में इजाफा किया था।दूध के दामों के बाद एक बार फिर मंहगाई की मार झेल रही जनता की रसोई का बजट बिगड़ना तय है। इसी कड़ी में  

मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा करते हुए खरीद और लागत में वृद्धि को इसकी वजह बताया है। 

अब ये होगी कीमत:

अमूल और मदर डेयरी ब्रैंड के फुल क्रीम दूध की कीमत अब 59 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 61 रुपए लीटर हो जाएगी। टोन्ड दूध की कीमत 51 रुपए लीटर होगी तो डबल टोन्ड दूध के लिए आपको 45 रुपए देने होंगे। गाय के दूध की कीमत इजाफे के बाद 53 रुपए लीटर होगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed