खतरनाक बहू से परेशान हुए सास ससुर


बागपत।
बागपत में एक कलयुगी बहू द्वारा अपने सास ससुर और पति के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बहू ने सास ससुर को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। इतना ही नही अपने पति को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उसे भी घर से निकाल दिया है। पीड़ित परिवार कलयुगी बहू पर कार्रवाई की मांग को लेकर दर दर भटकने पर मजबूर हो गया है।
दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला बागपत जनपद के बिनोली कस्बे का है। जहां थाने पर पहुंचे ओमपाल सिंह ने बताया की करीब 5 वर्ष पूर्व उसने अपने बेटे की शादी की थी, शादी के वक्त बेटे के ससुराल पक्ष के लोगों ने जिस लड़की से शादी करनी थी उससे शादी न कर, दूसरी लड़की से शादी कर दी। लेकिन वह समाज को देखते हुए इस बात पर चुप रहे और परिवार के साथ हंसी खुशी रहने लगे। लेकिन उनके बेटे की बहू ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और अब उन्हें इतना प्रताड़ित किया की मानसिक को शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। जिससे वह दर – दर की ठोकर खाने के लिए मजबूर हो गए है। वहीं पति को भी झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद पति भी घर से बाहर रहकर नौकरी कर रहा है। महिला ने अपने मकान में लगे कैमरे को भी तोड़ दिया। जिसका एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ है। महिला के भाई ओर सास ससुर लगातार पति को मारने की धमकी दे रहे हैं। जिससे पीड़ित परिवार सदमे में है । और अधिकारियों से लगातार शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। और आरोपी महिला पर कार्रवाई की बात कह रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]