October 9, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की हत्या का खुलासा, चार,गिरफ्तार

Screenshot_20241214_113812_Google


नोएडा,


थाना दादरी क्षेत्र के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती अरविंद पुत्र रामू की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है

कि मोहित रावल पुत्र सुरेंद्र सिंह, लक्की पुत्र बबली भाटी, शीलू पुत्र रतनपाल तथा विजेंद्र रूप लैला ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती अरविंद का मफलर से गला घोट तथा चाकू से शार कर उसकी हत्या कर दी। बदमाशों के पास से दो चाकू, हत्या में प्रयुक्त मफलर आदि बरामद किया है।

मृतक पहले नशा मुक्ति केंद्र में वार्डन था। धीरे-धीरे वह नशे का आदी हो गया तथा मरीज के रूप में वहीं पर भर्ती हो गया। वह खुद को मरीज की बजाय वार्डन ही समझता था, तथा इन लोगों से जबरन नशा मुक्ति केंद्र में काम करवाता था। आरोपी इस बात से नाराज थे, तथा चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Author

You may have missed