October 9, 2026

नोएडा में सड़क पर नहीं सोएगा कोई व्यक्ति

Screenshot_20241214_121314_Samsung capture


अधिकारियों की जिम्मेदारी उन्हें रैन बसेरा तक पहुंचाएं, 7 स्थानों पर 376 लोगों की व्यवस्था


नोएडा,


नोएडा में कोई भी सड़क पर नहीं सोएगा। उन्हें रैन बसेरो में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। डीएम मनीष वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो रोजाना रात में निकले और देखे की कोई व्यक्ति सड़क पर न सोए। अगर कोई मिलता है

तो नजदीक के रैन बसेरा में शिफ्ट किया जाए। इसका निरीक्षण करने के लिए देर रात खुद डीएम , प्राधिकरण अधिकारियों की टीम और प्रशासनिक टीम के साथ नोएडा की सड़कों पर उतरे। निरीक्षण किया और मेट्रो स्टेशन और अन्य स्थानों पर सो रहे लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट किया गया। इसके अलावा रैन बसेरा में सुविधाओं को देखा गया। इसके अलावा रोजाना रात में अनाउंसमैंट किया जाएगा और रैन बसेरे की जानकारी दी जाएगी। ताकि लोग ठंड में सड़क पर न सोए। प्राधिकरण ने बताया कि शहर में सात स्थानों पर रैन बसेरा बनाए गए है।

जिसमें 376 लोगों के रुकने की पूरी व्यवस्था की गई है। उनके लिए यहां गद्दे , कंबल, पानी, शौचालय ओर केयरटेकर की व्यवस्था है। जो कि पूरी तरह से निशुल्क है। शहर में रैन बसेरा की जिम्मेदारी सर्किल अधिकारी को दी गई है। प्रत्येक सर्किल के सीनियर मैनेजर को इसका नोडल बनाया गया है। उन्हीं को सड़क पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरा में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी भी है।

ऐसे में शाम होते ही सड़क पर अनाउंसमेंट किया जाएगा।
यहां बनाए गए रैन बसेरा:
नोएडा सेक्टर-21ए स्टेडियम
सेक्टर-135 बारातघर
ममूरा बारातघर
कोंडली बारातघर
सेक्टर-62 बरातघर
ग्राम बरौला बारातघर डीएससी रोड
सोरखा पंचायत घर

Author

You may have missed