Noida : कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त कांस्टेबल गगन कुमार पासवान ने रोशन किया देश व प्रदेश का नाम

नोएडा :- नीदरलैंड में आयोजित किये गये वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बैडमिंटन खेल में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस व देश का नाम रोशन करने वाले कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में नियुक्त कांस्टेबल गगन कुमार पासवान को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा आज दिनांक 04/08/2022 को अपने कार्यालय में मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा उनकी प्रतिभा को सराहते हुए उन्हे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई और आगे भी इसी तरह देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।

नीदरलैंड मे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन किया गया था जिसमें 70 देशों से आये पुलिसकर्मियों द्वारा 50 से अधिक खेलो में प्रतिभाग किया गया था। पुलिस लाइन, गौतमबुद्धनगर में नियुक्त 2011 बैच के कांस्टेबल गगन कुमार पासवान द्वारा बैडमिंटन डबल्स खेल में भाग लिया गया था उनके जोडीदार न्यूजीलैंड पुलिस में नियुक्त भारतीय मूल के सुनिल दहिया थे। दोनों खिलाडियों द्वारा मलेशिया देश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया गया है। कांस्टेबल गगन कुमार पासवान मूल रूप से बिहार के रहने वाले है व इनके पिताजी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में नियुक्त थे, अपनी पढ़ाई के समय से ही उनको बैडमिंटन खेल में रूचि थी। इनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के कारण पूरे विश्व में देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का भी नाम रोशन हुआ है।

गगन कुमार को पुलिस कमिश्नर ने किया भविष्य में तैयारी व ट्रेनिंग के लिए आश्वस्त

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा कांस्टेबल गगन कुमार पासवान को भविष्य में उनकी तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग के लिए आश्वस्त किया गया है। इस मौके पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी मुख्यालय रामबदन सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे। सम्मान कार्यक्रम के बाद विजेता खिलाड़ी के उपलक्ष में पुलिस लाइन गौतमबुद्धनगर में दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया है।


पुलिस कमिश्नर कार्यालय से पुलिस लाइन तक अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह के साथ कांस्टेबल गगन कुमार पासवान गए हैं जहां पर पुलिस अधिकारीगण विजेता खिलाड़ी के साथ दोपहर के भोजन में सम्मिलित हुए।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *